• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क पर अचानक बिखर गए इतने लाख रुपए, फिर हुआ…

Writer D by Writer D
31/01/2022
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
Money

Money

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। बाइक से जा रहे युवक की बैग से अचानक लाखों के नोट सड़क पर बिखर गए। यह मामला थाना सिविल लाइन इलाके में प्रमुख बाजार सेंटर पॉइंट चौराहे का है। नोट बिखरने के बाद चुनाव के मद्देनजर चेकिंग कर रही टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने कैश जब्त कर लिया। यह कैश दोदपुर का फल कारोबारी अरशद ले जा रहा था। अरशन ने कहा कि वह बैंक से 9 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहा था। यह राशि मंडी में बांटनी थी।

अलीगढ़ में फल कारोबारी अरशद की बैग से सेंटर पॉइंट चौराहे पर रुपये सड़क पर गिर गए। चौराहे पर चेकिंग कर रही एसएसटी टीम के प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार की नजर कैश पर पड़ी। टीम ने पूरी रकम को अपने कब्जे में ले लिया और सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

चेकिंग कर रही टीम ने जब्त की नकदी

चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में जगह-जगह मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चला रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य चुनाव में होने वाले पैसे व शराब को रोकना है। अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के बीच बाजार सेंटर प्वाइंट पर टीम जब चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी वहां से गुजर रहे बाइक सवार युवक के बैग से भारी तादात में नोट सड़क पर बिखर गए। यह देखकर वहां मौजूद टीम ने नकदी जब्त कर ली। चेकिंग के दौरान बैग से 9 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

युवक बोला- मंडी में बांटने थे पैसे

कैश ले जाने वाले युवक अरशद ने बताया कि उसका मंडी में फलों का कारोबार है। बैंक से पैसे निकालकर लेकर आया था। मंडी में पैसे बांटने थे, यहां से वह कैश लेकर जा रहा था, थैला फट गया, उसमें से कुछ रुपये गिर गए और टीम ने पकड़ लिया। टीम ने पैसे ले लिए हैं।

गुंडों, माफियाओं और दंगाइयों के संरक्षण में पलती है सपा : केशव मौर्य

CO बोले- फर्म के लोगों को बुलाकर हो रही जांच

मामले पर CO सिविल लाइन श्वेताभ पांडे ने बताया कि चुनाव के दृष्टिगत चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टीम द्वारा एक बाइक से 9 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इसमें अभी जांच की जा रही है। उनके स्टेटमेंट वगैरह चेक किए जा रहे हैं। फर्म के लोगों को बुलाया गया है, उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: aligarah newscrime newsMoneyup news
Previous Post

गुंडों, माफियाओं और दंगाइयों के संरक्षण में पलती है सपा : केशव मौर्य

Next Post

डेढ़ करोड़ की हेरोइन बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Atal residential schools
उत्तर प्रदेश

अटल आवासीय विद्यालयों ने रचा इतिहास, पहली ही CBSE बोर्ड परीक्षा में 93.15% परिणाम

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति से ही राष्ट्र प्रगति संभव: धामी

16/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

समय पर पुलिस भर्ती, ट्रेनिंग व सुविधाओं से बना सुरक्षा का बेहतर माहौल: सीएम योगी

16/04/2026
Noida Violence
Main Slider

नोएडा हिंसा में निकला पाकिस्तान कनेक्शन, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा

16/04/2026
Main Slider

गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, बंगाल को फिर बनाएंगे कल्चरल कैपिटल

16/04/2026
Next Post
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

डेढ़ करोड़ की हेरोइन बरामद

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धामी सरकार: रोजगार मेलों में साढ़े तीन हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार

02/03/2024
Shahjahanpur scandal

नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार  

20/12/2020

उत्तराखंड में कुदरत ने मचाई भारी तबाही, अबतक 47 लोगों की मौत

20/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version