• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा नेता की सगाई पर हाई वोल्टेज ड्रामा! महिला ने घर पहुंचकर किया हंगामा

Writer D by Writer D
17/10/2025
in उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
Case against Congress leader Poonam and SP leader Deepak

Case against Congress leader Poonam and SP leader Deepak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। जिले के समाजवादी पार्टी के एक नेता की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसी बीच, एक महिला ने सपा नेता पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उसने दावा किया कि उसका सपा नेता दीपक गिरी (Deepak Giri) से प्रेम संबंध है। सपा नेता की सगाई हाल ही में हुई है। सपा नेता की मंगेतर पूनम पंडित एक कांग्रेस नेता हैं, जो 2022 के विधानसभा चुनाव में बुलंदशहर की एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भी रह चुकी हैं और किसान आंदोलन के दौरान भी सुर्खियों में रही थीं।

जैसे ही सगाई की खबर सामने आई, महिला ने सपा नेता दीपक गिरी (Deepak Giri) पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला उनके आवास पर पहुंच गई। उसने कहा कि उसका सपा नेता के साथ तीन साल से प्रेम संबंध है। बावजूद इसके ये दूसरी महिला से सगाई कर रहे हैं।

संबंध की बात झूठी- बोले सपा नेता

इस मामले में सपा नेता दीपक गिरी (Deepak Giri) ने सफाई देते हुए कहा कि यह पूरा विवाद उनके खिलाफ रची गई साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि संबंधित महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां हैं। उनके साथ किसी भी तरह के अवैध संबंध की बात पूरी तरह झूठी और निराधार है। सपा नेता ने दावा किया कि ठेकेदारी और लेन-देन के एक पुराने विवाद के चलते उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

सपा नेता दीपक गिरी (Deepak Giri) ने आगे कहा कि उनकी होने वाली पत्नी कांग्रेस की बड़ी नेत्री हैं। इसी वजह से कुछ राजनीतिक विरोधी इस रिश्ते को लेकर बिना सिर पैर की अफवाहें फैला रहे हैं। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

एक ओर जहां कुछ लोग इसे निजी विवाद बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे राजनीतिक साजिश से जोड़कर देख रहे हैं। सपा नेता ने बताया कि नवंबर में शादी होगी और दिसम्बर में मेरठ में रिसेप्शन है। ये शादी पूरे विधि-विधान और घरवालों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में होगी।

Tags: merrut news
Previous Post

जिंदा हूं मैं…. टीटीपी सरगना नूर वली महसूद, दुनिया भर में हो रही पाकिस्तान की किरकिरी

Next Post

सपा नेता आज़म खां की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारीः अपराध के मलबे पर सुशासन के मंत्र

17/10/2026
Next Post
SP leader Azam Khan's health deteriorates

सपा नेता आज़म खां की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें

चंपत राय Champat Rai

पीएमओ को भेजी गई राममंदिर शिलान्यास की तारीख : चंपत राय

18/07/2020
Dipika Kakar Shoaib Ibrahim

फ्रेंड की सगाई में दीपिका-शोएब की ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

30/08/2020
uddhav thackeray

औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर रखा जाएगा, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान

08/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version