• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर रखा जाएगा, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान

Writer D by Writer D
08/06/2022
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
uddhav thackeray

Uddhav Thackeray

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा है कि औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर संभाजीनगर करना बहुत बड़ी बात नहीं है। वे इसे आज भी कर सकते हैं लेकिन नहीं। पहले औरंगाबाद के नागरिकों को नागरी सुविधा देना आवश्यक है, इसलिए यहां नागरी सुविधा देने के बाद औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंदुओं की तथा कश्मीरी पंडितों की हालत चिंताजनक है। वहां हर दिन हिंदुओं की हत्या हो रही है। केंद्र सरकार को कश्मीर की ओर ध्यान देना चाहिए। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख डॉ मोहन भागवत के बयान हर मस्जिद में शिवलिंग को क्यों देखना, का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह सब जनता को भ्रमित करने के लिए किया जा रहा है। भाजपा के लोगों को मोहन भागवत के बयान को सम्मान देना चाहिए।

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने बुधवार को औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस शहर का नाम बदले जाने की पहली घोषणा उनके पिता स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे ने की थी। इस शहर का नाम आज भी बदला जा सकता है, लेकिन पहले इस शहर का विकास जरूरी है। ठाकरे ने कहा कि इस शहर में विकास की शुरुआत उन्होंने शुरू की है, जबकि इस समय विकास के नाम पर शोर शराबा करने वालों ने सत्ता में रहने पर कुछ नहीं किया। अब सत्ता जाने के बाद उन लोगों को बहुत कुछ याद आ रहा है।

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को सुपारी देकर मस्जिदों पर लाउडस्पीकर हटाना तथा हनुमान चालीसा का पठन करवाना और केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से कीचड़ उछालने का काम कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि इन नेताओं को कश्मीर में जाकर हनुमान चालीसा का पठन करना चाहिए। केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी कश्मीर में जाकर अपनी ताकत दिखाना चाहिए।

कुएं से निकली जहरीली गैस से पाँच की मौत, सीएम ने जताया शोक

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि हमारा धर्म सिर्फ घर तक ही सीमित है। घर के बाहर निकलने के बाद हमारा हिंदुत्व राष्ट्रीयत्व है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के प्रवक्ताओं की वजह से देश की विश्व में बदनामी हुई है। देश को खाड़ी देशों के समक्ष झुकना पड़ा, माफी मांगनी पड़ी। भाजपा के प्रवक्ता देश के प्रवक्ता नहीं हो सकते। महाराष्ट्र में भाजपा के छुटभैये प्रवक्ता कितने निम्न स्तर तक उतर रहे हैं।

ठाकरे ने कहा कि संयम की सीमा रहती है। अगर शिवसेना कार्यकर्ताओं का संयम टूटा तो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध भी बयानबाजी की जाएगी।

Tags: Maharashtra Newsuddhav thackeray
Previous Post

कुएं से निकली जहरीली गैस से पाँच की मौत, सीएम ने जताया शोक

Next Post

बालू से भरी ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर युवक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann
पंजाब

भगवंत मान ने नीति आयोग में उठाया पंजाब का मुद्दा, की ये बड़ी मांग

12/06/2026
Thousands of crores of rupees invested in AIIMS road projects in Haryana
राजनीति

गुरुग्राम में मेट्रो, एक्सप्रेसवे, दक्षिण हरियाणा में एम्स सडक़ परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये का निवेश

12/06/2026
Ashish Chauhan
राजनीति

जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

12/06/2026
AK Sharma-Ashish Goyal
Main Slider

ऊर्जा मंत्री और पावर कॉरपोरेशन के बीच भर्ती को लेकर टकराव, आरोप-प्रत्यारोप तेज

12/06/2026
Sky walk to be built near Lulu Mall
Main Slider

लखनऊ में बनेगा नया अर्बन हब, लुलु मॉल के पास बदल जाएगी तस्वीर

12/06/2026
Next Post
Dead Body

बालू से भरी ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर युवक की मौत

यह भी पढ़ें

Makar Sankranti

रविवार को भूलकर भी न करें ये काम, संकटों से घिर जाएगा जीवन

18/08/2024
MPSC

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की सभी परीक्षाएं स्थगित

27/08/2020

जनवरी महीने में 16 दिन रहेंगी बैंकों की छुट्टियां, जानिए क्या हैं कारण

29/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version