• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार दिवसीय श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव 13 मई से होगा शुरू

Writer D by Writer D
12/05/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Millet Festival

Millet Festival

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। चार दिवसीय उत्तराखण्ड अन्न (Millet) महोत्सव 13 मई शनिवार  से शुरू होगा। इस महोत्सव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami), कृषि मंत्री (उत्तर प्रदेश) सूर्यप्रताप शाही एवं राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) शुभांरभ करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. महोत्सव में कई राज्यों के कृषि मंत्री सहित विशेषज्ञ शामिल होंगे।

शुक्रवार को शहर में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकारों को बताया कि सर्वे ऑफ इण्डिया, हाथीबडकला, देहरादून (Dehradun) स्थित सर्वे ग्राउण्ड पर 13 मई से 16 मई तक त्तराखण्ड अन्न (मिलेट) महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में 13 मई को मिलेट फसलों पर तकनीक सत्र, 14 मई को मिलेट फसलों के सम्बन्ध में उद्यमिता सत्र, 15 मई को ग्राम्य विकास विभाग/एनआरएलएम और 16 मई को कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया जायेगा।

मंत्री ने कहा अन्न महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर,मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। 14 मई को केन्द्रीय राज्य कृषि मंत्री कैलाश चौधरी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, हरियाणा , मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मंत्री ने कहा किप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है। इससे मिलेट फसलों को अन्न के रूप में पहचान दी गयी है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अन्न (Millet) फसलों मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। मंत्री ने कहा कि चार दिवसीय महोत्सव में राज्य में मिलेट्स की अपार संभावनाओं पर मंथन किया जायेगा और जो मंथन उसमे निकलकर आएगा उसे प्रदेश सरकार धरातल पर उतराने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार मिलट्स के उत्पाद को वर्ष 2025 तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्तराखण्ड के मोटे अनाज (मिलेट) से सम्बन्धित उत्पादों की प्रदर्शनी, उत्तराखण्ड के प्रमुख समूहों की ओर से मिलेट उत्पाद व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन, स्टार्टअप के द्वारा उत्पादों का प्रर्दशन, प्रदेश के प्रमुख होटलों द्वारा फूड फेस्टिवल एंव प्रदेश के प्रमुख लोक-कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की झांकिया रहेंगी। महोत्सव में मिलेट से संबंधित कुल 134 स्टॉल लगाये जायेंगे। महोत्सव में बड़ी संख्या में कृषकों के शामिल होने की संभावना है।

नरेन्द्र नेगी और प्रीतम भरतवाण बाधेंगे समा

अन्न महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। जिसमें उत्तराखण्ड (Uttarakhand)के प्रसिद्ध लोक कलाकारों जैसे नरेन्द्र नेगी, सौरभ मैठाणी, प्रीतम भरतवाण, माया उपाध्याय सहित कई कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अतिरिक्त अनन्त गोपाल संगीत मंच एवं पर्वतीय रंगमंच, पौड़ी द्वारा मिलेट पर नाट्य मंचन एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया जायेगा।

कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरूआत अब टनकपुर से होगी: सीएम धामी

पत्रकार वार्ता के दौरान कृषि निदेशक गौरीशंकर, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ अग्रवाल, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंन्द्र सिंह पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

Tags: cm dhamidehradun newsganesh joshimillet fectivalUttarakhand News
Previous Post

दक्ष युवा बनायेंगे नया उत्तर प्रदेश: योगी

Next Post

43 साल बाद सामने आया मुरादाबाद में ईद की नमाज के बाद दंगे का सच, योगी सरकार ने उठाया ये कदम

Writer D

Writer D

Related Posts

THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Panic due to debris and water entering THDC tunnel
Main Slider

THDC टनल में मलबा-पानी आने से हड़कंप, CM धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू के दिए निर्देश

13/08/2026
CM Dhami's interaction with the youth at Doon University
Main Slider

दून विश्वविद्यालय में युवाओं से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, बोले- बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

13/08/2026
Next Post
CM Yogi

43 साल बाद सामने आया मुरादाबाद में ईद की नमाज के बाद दंगे का सच, योगी सरकार ने उठाया ये कदम

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में सीएम साय ने सुनी जरूरतमंदों की बातें

27/06/2024
Ajay Rai

योगी सरकार ने कांग्रेस नेता अजय राय की हटाई सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस भी किया निरस्त

06/04/2021

वेल्थ मैनेजमेंट एक्सपर्ट, स्वपनील अग्रवाल की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version