• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुधवा टाइगर रिजर्व में 118 साल के बाद दिखा ये दुर्लभ प्रजाति का फूल

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
आर्किड का फूल

आर्किड का फूल

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल से एक बहुत ही अच्छी खबर आई है। दुधवा टाइगर रिजर्व टीम ने एक दुलर्भ प्रजाति का पौधा ‘ग्राउंड आर्किड’ खोजा है। करीब 118 साल बाद दुधवा के जंगल में आर्किड के पौधे पर फूल खिला हुआ देखने को मिला है। इसके साथ ही इस दुर्लभ प्रजाति के पौधे में फल भी आ रहे हैं। आर्किड के पौधे को देखकर वन विभाग के अधिकारी बहुत खुश हैं।

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि जंगल के अलग-अलग क्षेत्रों में घास के मैदानों का अध्ययन करते समय एक दुर्लभ प्रजाति का पौधा दिखाई दिया। इस पौधे को और उसमें लगे फूलों को देखकर संजय ने फोटो ली और उसके बारे में पता लगाना शुरू कर दिया। संजय पाठक के मुताबिक, इस दुर्लभ वनस्पति को आमतौर पर ग्राउंड आर्किड के नाम से जाना जाता है, जिसका वानस्पतिक नाम यूलोफिया ऑब्ट्यूसा है।

आर्किड के पौधे को करीब 118 साल पहले यानी साल 1902 में देखा गया था, जिसके बाद साल 2020 में इसके दर्शन हुए हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के लिए यह एक शुभ संकेत है। मुख्य तौर पर यह पौधा पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। उत्तराखंड, सिक्किम, दार्जलिंग या गुवाहटी के पहाड़ियों पर यह पौधा मिलता है।

संजय पाठक ने बताया कि आर्किड का पौधा पीलीभीत जिले में भी पाया गया था। अब यह दुधवा में भी पाया गया है। दुधवा के लिए यह बहुत ही सुखद खबर है कि ये पौधा यहां काफी संख्या में पाया गया है। 1 जुलाई को घास के मैदानों का अध्ययन करते समय, जब हमने इस पौधे को देखा तो थोड़ा आश्चर्य हुआ। इसके बाद हमने इस पौधे की फोटो ली और इसके बारे में जानकारी जुटाई।

इस दुर्लभ प्रजाति के पौधे को मिलने के बाद संजय पाठक ने उत्तर-दक्षिण विश्वविद्यालय ढाका (बांग्लादेश) के वनस्पति शास्त्री मोहम्मद शरीफ हुसैन सौरभ से जब बात की तो उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि इस दुर्लभ प्रजाति का रिकार्ड पिछले 100 साल से अधिक समय से देखने को नहीं मिला है। मोहम्मद शरीफ हुसैन सौरभ ने बताया कि आखिरी बार साल 2014 में इस पौधे को बांग्लादेश में आखिरी बार देखा गया था।

Tags: 118 सालDudhwa national parkdudhwa tiger reserveorchid flower in dudhwa national parkorchid flower in uttar pradeshorchid flower plantorchid flower rarerchid flowerआर्किड का फूलजंगलदुधवा टाइगर रिजर्वपार्कपौधा
Previous Post

बाइक पर आए बदमाशों ने दो शराब ठेकेदारों को गोलियों से भून डाला

Next Post

पुलिस को बेवकूफ बनाकर वीवीआईपी सुविधा लेता था ये 8वीं फेल युवक

Desk

Desk

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
8वीं फेल युवक

पुलिस को बेवकूफ बनाकर वीवीआईपी सुविधा लेता था ये 8वीं फेल युवक

यह भी पढ़ें

Several rounds of firing on the army camp

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, एक जवान शहीद

06/07/2024
Pigmentation

फेस पर पिगमेंटेशन को बढ़ाती हैं आपकी ये आदतें

13/08/2024
Subbanna Ayyappan

ICAR के पूर्व महानिदेशक का नदी में पड़ा मिला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

11/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version