• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां की अर्थी को कंधा देने जा रहे बेटे को ट्रक ने रौंदा, परिवार में मचा कोहराम

Writer D by Writer D
10/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सोनभद्र
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। जिले में आज दर्दनाक हादसा हुआ है। म्योरपुर थाना इलाके के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास  शनिवार की देर रात एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत (Road Accident)  हो गई। उधर मृत युवक की मां का शव उसके घर पर पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए शव को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। हादसे का कारण बने ट्रक को  छोड़ चालक फरार हो गया है।

म्योरपुर थाना इलाके के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास सड़क हादसे में प्रहलाद पनिका (45) पुत्र मनफेर निवासी कटौन्धी थाना दुद्धी की मौत हो गई। मृतक के दो भाई व माता-पिता म्योरपुर थाना क्षेत्र के डडीहरा गांव में रहते हैं। इस दौरान शनिवार की शाम उसकी माता फुलकुंवर की मृत्यु हो गई थी।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से खाई में गिरे किशोर की मौत

माता के मृत्यु का समाचार सुनकर वह डडीहरा स्थित पैतृक घर गया हुआ था। दाह संस्कार रविवार की सुबह होने की वजह से वह वापस कटौन्धी गांव जा रहा था। इस दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ रात में ही मौके पर जमा हो गई। रात में परिजनों को सूचना मिलने के बाद वह दोहरे मातम में डूब गए। एक तरफ मां की अर्थी पड़ी थी तो दूसरी तरफ पुत्र के भी मृत्यु का समाचार सुनकर लोग हिल उठे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

Tags: accident newsroad accidentsonbhadra newsup news
Previous Post

कांग्रेस को दूसरी पार्टियों की चिंता के बजाए अपनी चिंता करनी चाहिए : मायावती

Next Post

गोवंश तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, बाल बाल बचे प्रभारी निरीक्षक

Writer D

Writer D

Related Posts

Bus
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

24/02/2026
AI SATS to invest in two projects at Jewar Airport
उत्तर प्रदेश

जेवर एयरपोर्ट पर दो प्रोजेक्ट्स में 4458 करोड़ रुपये निवेश करेगी एआई सैट्स

24/02/2026
Major success achieved in Singapore under the leadership of CM Yogi
Main Slider

सिंगापुर के साथ यूपी की बड़ी रणनीतिक साझेदारी, इन्वेस्ट यूपी व एससीई के बीच एमओयू

24/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सिंगापुर में मिले ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, ₹60 हजार करोड़ के हुए एमओयू: सीएम योगी

24/02/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ : पढ़ाई के विवाद में बेटे ने की हत्या, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाया

24/02/2026
Next Post

गोवंश तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, बाल बाल बचे प्रभारी निरीक्षक

यह भी पढ़ें

fire

भीषण अग्निकांड में 12 घर जलकर हुए खाक, तीन बच्चों की झुलसकर मौत

20/04/2021

सुबह-सुबह भूकंप से हिली मुंबई, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.7 मापी गई

05/09/2020
SKOCH Award

उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH Award हेतु चयन

24/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version