• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार कार की टक्कर से खाई में गिरे किशोर की मौत

Writer D by Writer D
10/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत थोथा बैधा मोड़ पर शनिवार को तेज रफ्तार कार (Car Collision) की टक्कर से किशोर सड़क किनारे खाई में जा गिरा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार भी खाई में जा पलटी। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलांव कलंदरपुर निवासी गंगेश्वर मिश्रा का पुत्र इशरचंद्र मिश्र (14) अपनी दादी राजकुमारी के साथ हलिया थाना क्षेत्र के थोथा गांव निवासी फूफा लालमनी के घर आया था। सुबह वापस लौटने के लिए झग्गड़ के मड़हे पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहा था।

दादी को बस पर बैठाने के बाद मड़हे पर रखा सामान लेने के लिए जैसे ही आगे सड़क पर बढ़ा कि देवरी बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने किशोर को टक्कर मार दी। इससे किशोर लगभग पंद्रह फीट दूर सड़क किनारे खाईं में जा गिरा और घटनास्थल पर ही किशोर की मौत हो गई।

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार भी खाई में जाकर पलट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवार को घटना की सूचना दी। साथ ही कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।

मृत किशोर दो भाइयों में बड़ा था। पिता रामलीला मंडली में कार्य कर जीविकोपार्जन करते हैं। हलिया थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृत किशोर के पिता की तहरीर पर कार चालक देवरी बाजार निवासी हर्ष सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Tags: accident newsmirjapur newsup news
Previous Post

महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Next Post

नहर में हाथ बंधा युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Dead Bodies

नहर में हाथ बंधा युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

Loot

सेल्समैन को चाकू मारकर दो लाख लूटे

06/04/2024
The young man died at the hospital gate

अस्पताल के गेट पर तड़प-तड़पकर हुई युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

30/04/2021
Rape

जौनपुर : कलयुगी ससुर ने किया बहू के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version