• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोवंश तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, बाल बाल बचे प्रभारी निरीक्षक

Writer D by Writer D
10/04/2022
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा। गोवंश की तस्करी में फरार चल रहे अंतरजनपदीय तस्कर (Cow Smuggler) को पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को मुठभेड़ (Police Encounter) के दौरान गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक बाल-बाल बच गए, लेकिन पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

रात्रि करीब ढाई बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली की तस्कर अयोध्या निवासी सलीम ढेमवा घाट पुल के पास मौजूद है। उसके विरुद्ध पहले से ही नवाबगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत है। तस्कर को पकड़ने के लिए पहुंची पुलिस टीम पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें प्रभारी निरीक्षक बाल-बाल बच गए, लेकिन पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा, पांच खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस एवं तीन गड़ासा तथा एक लकड़ी का गुटका बरामद किया है।

मां की अर्थी को कंधा देने जा रहे बेटे को ट्रक ने रौंदा, परिवार में मचा कोहराम

इस मामले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक अन्य तस्कर के शामिल होने की सूचना पुलिस को मिली है, जिसके तार इन तस्करों से जुड़े हैं। फिलहाल पुलिस अभी उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस शातिर गोवंश तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नकद इनाम से पुरस्कृत किया है।

थानाध्यक्ष नवाबगंज ने बताया कि हमारे यहां ढेमवा पुलिस चौकी के सिपाही बीते 14 मार्च को गश्त कर रहे थे। तभी ढेमवा घाट पुल के आगे एक मैदान से गोवंश को लोड कर तस्कर निकले थे। पुलिस को देखकर यह लोग गोवंश से लदा ट्रक छोड़कर फरार हो गए थे। इसमें कुछ गोवंश मरे तथा जिंदा मिले थे। इस मामले में अयोध्या जनपद के थाना रौनाही के गांव जगतपुर निवासी सलीम पुत्र अब्दुल मजीद का नाम प्रकाश में आया था।

बदमाशों ने धावा बोल लूटी पांच लाख के जेवरात

गोवंश तस्करी के मामले में यह काफी शातिर अपराधी है। अभी जो प्रारंभिक जानकारी मिली है। उसके मुताबिक झारखंड एवं पश्चिम बंगाल तक गौ तस्करी के मामले में इसके जाल फैले हैं। गोंडा अयोध्या सहित कई थानों में गौ तस्करी के मामले इसके विरुद्ध पंजीकृत हैं। दो दिन पूर्व ट्रक मालिक को गिरफ्तार किया गया था। इस बात की भी जांच की जा रही थी। कि इसमें स्थानीय कुछ लोग शामिल हो सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ महेन्द्र

Tags: ayodhya newsCow smugglercrime newsPolice Encounterup newsup police
Previous Post

मां की अर्थी को कंधा देने जा रहे बेटे को ट्रक ने रौंदा, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

‘मैं आपसे स्वर्ग में मिलूंगी’, यूक्रेन हमले में मारी गई मां के नाम 9 साल की बेटी खत

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

27/06/2026
Next Post

'मैं आपसे स्वर्ग में मिलूंगी', यूक्रेन हमले में मारी गई मां के नाम 9 साल की बेटी खत

यह भी पढ़ें

smugglers arrested

60 लाख के डोडा के साथ दो तस्करों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

26/02/2021

आज होगा ‘CSK’ का ‘RCB’ से घमासान मुकाबला, ये होगी प्लेइंग XI

04/05/2022
congress released book

कांग्रेस ने जारी की किताब ‘खेती का खून तीन काले कानून’, बीजेपी खेमे में मचा हड़कंप

03/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version