• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदमाशों ने धावा बोल लूटी पांच लाख के जेवरात

Writer D by Writer D
10/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Loot

Loot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक अनुसूचित परिवार के घर धावा बोलकर नकदी सहित लाखों के जेवरात लूट (Loot) की। भागते समय गृहस्वामी ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। चुंगल से छूटने के लिए बदमाश ने तमंचे के साथ चाकू से गृहस्वामी को मारकर लहूलुहान कर दिया। लेकिन गृहस्वामी ने चपेट में आए बदमाश को लहूलुहान होने के बाद भी नहीं छोड़ा।

बदमाशों की संख्या चार से पांच बताई जा रही है। पुलिस इस घटना को लूट की जगह चोरी की वारदात मान रही है। चौकी पुलिस दल मौके पर पहुंचा और दबोचे गए बदमाश को थाने पहुंचाया। शनिवार को सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सदर ने थाने पहुंचकर पकड़े गए बदमाश तथा पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पकड़ा गया बदमाश फतेहपुर जनपद का निवासी है।

शुक्रवार की बीती रात करीब 1,30 बजे अज्ञात बदमाशों ने इंगोहटा निवासी मुकेश वर्मा के घर धावा बोल दिया और करीब दो लाख रुपये नगद तथा पांच लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। भागते समय मुकेश वर्मा ने पिता परदेसीलाल एवं भाई व पत्नी के साथ मिलकर एक बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम पप्पू यादव फतेहपुर बताया है। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस चौकी को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पकड़े गए बदमाश को दबोच थाने पहुंचाया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सीओ सदर विवेक यादव थाने पहुंचे और पकड़े गए बदमाश से पूछताछ करने के बाद पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। सीओ सदर ने बताया कि यह लूट की वारदात नहीं है बल्कि चोरी की घटना है। एक चोर पकड़ा गया है। भागे हुए दूसरे चोर की तलाश की जा रही है। चर्चा है कि भागे हुए बदमाश फतेहपुर जनपद के टॉपटेन अपराधी हैं। इनके खिलाफ फतेहपुर जनपद के अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। शनिवार को थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह का कहना है कि भागे हुए चोर को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही उसको पकड़ कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

पशुबाड़े में रखी सीढ़ी से मकान में घुसे

बदमाशों ने मुकेश के मकान में दाखिल होने के लिए पहले सेंध लगाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में उन्होंने मकान के बगल में बने मुन्ना कोरी के पशुवाड़े में रखी सीडी को ढाल बनाया और छत में चढ़कर जीने से आंगन में आकर कमरों के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया। भागते समय एक बदमाश गृहस्वामी की गिरफ्त में आ गया। जिसे उसने प्राणघातक हमला करने के बाद नहीं छोड़ा। गृहस्वामी के इस साहस की सभी सराहना कर रहे हैं। सीओ सदर ने गृहस्वामी की साहस की सराहना करते हुए पुरुष्कृत कराने की बात भी कही है।

Tags: crime newsHamirpur news
Previous Post

महागौरी की पूजा कर CM योगी के किया हवन, आज करेंगे कन्या पूजन

Next Post

पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार करके भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Imprisonment

पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार करके भेजा जेल

यह भी पढ़ें

Salman Khan, Salim Khan

सलमान खान को धमकी देने वाला लखनऊ से अरेस्ट, खुद को बताया था छोटा शकील का गुर्गा

30/05/2026
Heavy Rain

दिल्ली-एनसीआर का बिगड़ा मौसम, फिर शुरू हुई जोरदार बारिश

23/05/2022
Spinach Corn Cheese Momos

इस तरह से बनाइए ये डिश, बन जाएगा बच्चों का फेवरेट

10/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version