• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंकवाद के समर्थक और राम विरोधियों को जनता नहीं करेगी वोट : योगी

Writer D by Writer D
06/05/2024
in उत्तर प्रदेश, उन्नाव, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी ने आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस-सपा के विरोध में और भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो आतंकवादियों पर से मुकदमें हटाते हैं, राम का विरोध करते हैं, रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं उन्हें वोट देकर पाप का भागी कोई नहीं बनेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अब तो दो चरणों में 191 सीटों पर चुनाव हुए हैं। देश के अंदर जो रुझान है उससे स्पष्ट है कि फिर एक बार मोदी सरकार। लोगों के मन में मोदी सरकार को फिर लाने की उत्सुकता है। यह यूं ही नहीं है। पिछले दस सालों में मोदी ने जो देश के लिए कार्य किया, उससे देश का हर नागरिक चाहता है कि मोदी एक बार फिर पीएम बनें। वैश्विक स्तर पर भारत को सम्मान दिलाने का हो या देश के अंदर नक्सलवाद को समाप्त करने का, हर क्षेत्र में अदभुत कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 2014 से पहले और अब की तुलना करें तो सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। पहले गरीब को सर ढकने के लिए छत नहीं होती थी। आज पीएम मोदी ने सबको घर दिया है। पहले पानी तक नहीं मिल पाता था। आज 80 करोड़ लोगों को राशन, 60 करोड़ को आयुष्मान भारत की सुविधा मिल रही है। इनके अलावा यदि किसी को इलाज कराने की जरूरत होती है तो कोई विधायक सांसद हमें पत्र भेजते हैं तो हम तुरंत जरूरतमंदों के खाते में पैसे भेज देते हैं।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि पहले किसान आत्महत्या करता था। आज उन्हें सुविधाएं मिल रही हैं। किसान सम्मान निधि मिल रही है। यूपी में भाजपा सरकार ने साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 लाख युवाओं को नौकरी दी गयी। यही अंतर है हमारी और उनकी सरकारों में। सपा की सरकार में युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़ाए जाते थे, आज टैबलेट दिए जा रहे हैं। चार करोड़ मकान बने हैं। अगर किसी गरीब का मकान नहीं बन पाया, उसका अगले पांच साल में पीएम मोदी घर बनवाएंगे।

योगी (CM Yogi)  ने कहा कि आज सुरक्षा, सम्मान, विकास और गरीब कल्याण भी है। आतंकवाद का सामना कैसे होता है और उसका खात्मा कैसे होता है, जम्मू कश्मीर में मोदी सरकार ने दिखा दिया है। कश्मीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान हुए थे। आज वह कश्मीर पूरी तरह से हमारा हो गया है। पाकिस्तान पटाखा फूटने पर सफाई देता है। पाक कहता है कि साहब मेरा हाथ नहीं है। उसे मालूम है कि यह नया भारत है। यह छेड़ता नहीं है। अगर कोई छेड़ता है तो छोड़ता नहीं है।

सपा के हैं आतंकियों से रिस्ते : योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सपा का आतंकियों के साथ रिस्ते हैं। हमारे यहां बम विस्फोट करने वाले आतंकियों पर से सपाई मुकदमें हटाने का काम कर रहे थे। कांग्रेस और सपा का राम का विरोध करने का भी इतिहास है। कोई कहता था कि राम हैं ही नहीं तो कोई कहता था कि अयोध्या में परिंदा पर भी नहीं मार सकता है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया है कि उनकी सरकार बनीं तो अल्पसंख्यकों को उनके हिसाब से खाने की छूट दी जाएगा।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि पूछना चाहता हूं कि उन्हें क्या छूट देने वाले हैं। ज्यादातर अल्पसंख्यक भी वही थाल खाते हैं जो देश का बहुसंख्यक खाता है। क्या कांग्रेस गोमांस भक्षण की छूट देने वाली है। भाईयों हमारी आस्था को चोट पहुंचाने का कांग्रेस कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहती। लेकिन क्या ऐसे लोगों को हम वोट देंगे जो हमारी आस्था को चोट पहुंचा रहे हैं।

लोस: चुनाव प्रचार की पिच पर सीएम योगी का शतक

सीएम योगी (CM Yogi) ने भाजपा के पक्ष में बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 13 मई को मतदान होगा। भीषण गर्मी होगी। सुबह ही मतदान कीजिए। अपने साथ दो परिवारों को ले जाईए। हमारे सांसद और विधायक गण हो सकता है कि घर-घर न जा पाएं। इसलिए आप मोदी, योगी, साक्षी महाराज और विधायक बन जाएं। आत्मनिर्भर भारत के लिए, भारत के विकास के लिए मतदान कीजिए। तभी विकसित भारत बनेगा।

इस मौके पर चुनावी सभा को उप्र विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रत्याशी साक्षी महाराज, विधायक आशुतोष शुक्ल समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024unnao newsYogi News
Previous Post

लोस: चुनाव प्रचार की पिच पर सीएम योगी का शतक

Next Post

ICSE परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को सीएम धामी ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
CM Dhami

ICSE परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को सीएम धामी ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

Aryan Khan

ड्रग केस: आर्यन की जमानत अर्जी पर कल फिर होगी सुनवाई

26/10/2021
Stole

रुपयों से भरा थैला उड़ा ले गए लुटेरे, CCTV में कैद हुई वारदात

25/09/2021
dhoni

आईपीएल में राजस्थान के खिलाफ मैच में तीन माइलस्टोन्स अपने नाम कर सकते है धोनी

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version