• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए 1 नवंबर से योगी सरकार चलाएगी विशेष अभियान

Writer D by Writer D
30/10/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Cattle

Cattle

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए योगी सरकार (Yogi Government) 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक विशेष अभियान चलाने जा रही है। इसको लेकर योगी सरकार ने अभियान की समीक्षा बैठक में निराश्रित गोवंश (Cattle) के लिए पर्याप्त गोसंरक्षण केन्द्रों की स्थापना करने और गोवंश के भरण पोषण के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गोसंरक्षण केन्द्रों पर नंदी के लिए अलग शेड की व्यवस्था करने को कहा। इसकी साप्ताहिक एवं पाक्षिक रिपोर्ट मुख्यालय पर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही टीम-9 द्वारा 7 से 9 नवम्बर तक प्रभारी मण्डलों के उन ब्लाकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां अधिक संख्या में निराश्रित गोवंश (Cattle) की सूचना प्राप्त हो होगी।

पांच विभाग के समन्वय से सफल होगा अभियान

समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए कि गोवंश (Cattle) के संरक्षण में संवेदनशीलता बरती जाए और टैक्टर संग कैटल कैचर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कर ली जाए। अभियान में गृह विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग से समन्वय स्थापित कर सफल बनाया जाए। संरक्षित किये जाने वाले गोवंश की देखभाल के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें चारा, भूसा, टीनशेड, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं उपचार आदि के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किये जाए।

सात दशक बाद मिला आधी आबादी को उनका हक: योगी

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गोआश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम को प्रोत्साहित करते हुए प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। वर्तमान में 6943 गोआश्रय स्थल हैं,जिनमें 12,11,247 गोवंश संरक्षित किये गये हैं। इस दौरान पशुधन मंत्री ने लम्पी स्किन डिजीज पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संतोष व्यक्त किया। अब तक लम्पी स्किन डिजीज से बचाव के लिए 1.59 करोड़ टीकाकरण किया गया है।

गोशालाओं के निर्माण स्थिति से कराया अवगत

बैठक में पशुधन एवं दुग्ध विकास अपर मुख्य सचिव डा. रजनीश दुबे ने निराश्रित गोवंश को गोआश्रय स्थलों तक पहुंचाने, गोआश्रय स्थलों का विस्तारीकरण, निर्माणाधीन गोशालाओं की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यथाशीघ्र निर्माणाधीन गोआश्रय स्थलों का कार्य पूर्ण कराया जाए और उनमें गोवंश (Cattle) को संरक्षित किया जाए।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

सात दशक बाद मिला आधी आबादी को उनका हक: योगी

Next Post

महिलाओं के हाथों में आएगी रोडवेज बसों की स्टेयरिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
Drivers

महिलाओं के हाथों में आएगी रोडवेज बसों की स्टेयरिंग

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

जोशीमठ में भू-धंसाव की घटनाओं पर अखिलेश यादव ने चिंता जताई

10/01/2023
फाइजर वैक्सीन Pfizer vaccine

Vaccine Update: दिल्ली के हर चौथे व्यक्ति को लगेगा कोरोना का टीका

04/12/2020
shah-rajnath-yogi

UP Election: शाह, राजनाथ और सीएम योगी की अपील, विकास को गति देने वाली सरकार को चुने

20/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version