24 घण्टे ऑनलाइन

मेले में 30 फीट की ऊंचाई पर घूम रहे झूले की टूट गई ट्रॉली, धड़ाम से जमीन पर गिरे 5 लोग

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में एक मेले में हादसा हो गया, जहां अचानक चलते हुए आसमानी झूले (Swing) की बोगी टूट गई। इससे बोगी में बैठे पांच लोग ऊंचाई से गिर गए और घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर…

24GhanteOnline
January 14, 2025
2 min read

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में एक मेले में हादसा हो गया, जहां अचानक चलते हुए आसमानी झूले (Swing) की बोगी टूट गई। इससे बोगी में बैठे पांच लोग ऊंचाई से गिर गए और घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी लोगों को ऑटो रिक्शा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं डॉक्टर ने एक घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

झूले (Swing) से गिरकर घायल हुई एक लड़की ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब 8 बजे घर से अपने भाई बहनों के साथ मेले में घूमने आई थी। वह आसमानी झूले में बैठकर झूला झूल रहे थे, तभी अचानक झूले की बोगी का एक हिस्सा टूट कर लटक गया, जिससे उसमें बैठे लोग 30 फीट नीचे गिर पड़े और घायल हो गए।

घायल विवेक ने बताया कि वह अपने 24 वर्षीय भाई गोलू और 15 वर्षीय बहन राधा के साथ मेला देखने आया हुआ था। तभी वह प्रदर्शनी में लगे आसमानी झूले (Swing) में बैठने के लिए गए। झूले के मालिक ने दो ज्यादा लोगों को एक बोगी में बैठा दिया, जिससे बोगी में वजन ज्यादा हो गया और टूट गई। इन भाई बहनों के साथ बैठे दो और लोग अभय और सिद्धार्थ भी घायल हो गए। अभय विजयनगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी का रहने वाला है। वहीं सिद्धार्थ पुत्र इंद्र सिंह नारायण नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी का रहने वाला है।

एक की हालत गंभीर


विवेक के भाई गोलू की हालत गंभीर है, जिसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी पर प्रदर्शनी के जनरल सेक्रेटरी एसडीएम विक्रम सिंह राघव, सीओ सदर रामगोपाल शर्मा और तहसीलदार को दी गई, जिसके बाद वह जिला अस्पताल में पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया सोने की चेन बांटने का आरोप


एसडीएम सदर विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदर्शनी में लगे झूले का निरीक्षण किया गया। घायलों से बातचीत की गई। दोषी पाए जाने पर झूला संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

लखनऊ/इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) ऐसी ही एक…

मन की बात करने वाले जनता की बात की कर रहे अनदेखी : शिवपाल यादव

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि मन की बात करने वाले जनता…

राहत कार्यों में पारदर्शिता, त्वरितता और मानवीय संवेदना हो प्रमुखता: मुख्यमंत्री

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रदेश के मंत्रीगण बाढ़ (Flood) राहत एवं बचाव कार्यों के लिए ग्राउंड जीरो पर उतर गए हैं। अपने-अपने प्रभार के जिलों में मंत्रीगणों का भ्रमण प्रारंभ हो चुका है। वे…

कथावाचक कांड को लेकर मचा बवाल, विरोध प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव, पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त

इटावा। इटावा में कथावाचक (Storyteller) कांड को लेकर मचा बवाल अब उग्र हो गया है। कथावाचकों पर हुए मुकदमें के बाद से कुछ लोग उग्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा फूट गया और…