सेहत से भरपूर हैं दाल-चावल, सेहत को होता हैं जबरदस्त फायदे
देश में शायद ही ऐसी कोई रसोई होगी जहां दाल-चावल (Dal-Chawal) नहीं बनाया जाता होगा। दाल चावल हम सभी के दैनिक भोजन का एक अहम हिस्सा हैं। दाल-चावल को पसंद किए जाने की सबसे बड़ी वजह ये है कि ये झटपट तैयार हो जाता है। स्वाद…
देश में शायद ही ऐसी कोई रसोई होगी जहां दाल-चावल (Dal-Chawal) नहीं बनाया जाता होगा। दाल चावल हम सभी के दैनिक भोजन का एक अहम हिस्सा हैं। दाल-चावल को पसंद किए जाने की सबसे बड़ी वजह ये है कि ये झटपट तैयार हो जाता है। स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से दाल-चावल का सेवन लाभकारी साबित होता हैं। भारत के कई राज्य ऐसे हैं जहां लोगों का मुख्य भोजन ही दाल-चावल है। दाल और चावल (Dal-Chawal) का कॉम्बिनेशन एंटीऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मेथियोनीन, रेजिस्टेंस स्टार्च के साथ ही कई अन्य जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है।
आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह दाल-चावल (Dal-Chawal) का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
दिल को रखे स्वस्थ
हेल्थ एक्सर्पट का मानना है कि रात में चावल दाल (Dal-Chawal) का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने के चांस कम हो जाते हैं। इसके साथ ये हल्का फूड आपके मूड को ठीक रखता है। आपको बता दें कि फिटनेस को पसंद करने वाले लोगों का ये पसंदीदा भोजन हैं।
फाइबर का खजाना
दाल और चावल (Dal-Chawal) दोनों में ही उच्च मात्रा में फाइबर मिलता है जो कि पाचन के लिए सहायक है। फाइबर आपको डायबिटीज़ से भी बचाते हैं और आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखते हैं।
नींद आती है अच्छी
आसानी से पचने के साथ ही, यह आपको रात में एक अच्छी नींद लेने में भी मदद करते हैं। यह आपको जल्दी सोने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में भी मदद करते हैं।
प्रोटीन की भरपाई
दाल चावल में भरपूर प्रोटीन होता है जो कि अंडे या मांसाहार खाने में होता है। इसमें फोलेट हार्ट को सुरक्षित रखने में भी सहायक है। दाल और चावल में अलग-अलग प्रकार के प्रोटीन होते हैं, इसलिए जब इन दोनों को मिलाकर खाया जाता है तो ये प्रोटीन के अच्छे स्रोत साबित होते हैं। दाल में सभी जरूरी प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, कैल्शियम और काब्र्स होते हैं। इसमें प्रोटीन जो होता है वह मांसपेशियों के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है।
वजन पर रखें नियंत्रण
प्रोटीन और फाइबर जैसी जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर हल्का भोजन आपके पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है। जिससे आपको रात में अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग नहीं होती है और आप अतिरिक्त कैलोरी का सेवन कम करते हैं। पाचन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी यह कॉम्बिनेशन बहुत मददगार है। जिससे अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में भी मदद मिलती है। इसके साथ यह आपके मेटाबॉलिज्म रेट को ठीक करने में मदद करता है। जिससे कैलोरी बर्न करना आसान हो जाता है।
नहीं होती पेट से जुड़ी समस्याएं
अगर आप रात के खाने में दाल चावल (Dal-Chawal) खाते हैं, तो यह आपको पेट संबंधी समस्याओं से भी बचाता है। यह आसानी से पच जाता है, पाचन में सुधार करता है। इससे सुबह मलत्याग में दिक्कत नहीं होती है, कब्ज, अपच, पेट में गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। अगर आपको कुछ हेवी खाने के बाद पेट में जलन होती है तो दाल-चावल खाना आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं।
मजबूत होती हैं हड्डियां और मांसपेशियां
प्रोटीन, कैल्शियम और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह कॉम्बिनेशन मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है। साथ ही यह हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाता है। याद रहे आपको दाल-चावल (Dal-Chawal) खाने के दौरान दाल की मात्रा चावल से अधिक रखनी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
