जेल में बंद इमरान खान का हुआ रेप! मेडिकल रिपोर्ट वायरल
पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इस बीच पाकिस्तान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व…

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इस बीच पाकिस्तान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) का रेप हुआ है। इससे जुड़ी एक मेडिकल रिपोर्ट भी वायरल हो रही है। आइये इसकी सच्चाई जानते हैं।
जेल में इमरान खान का यौन शोषण
सोशल मीडिया पर कुछ अकाउंट्स पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन की एक खबर को शेयर कर रहे हैं। इस खबर में यह दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना के मेजर ने इमरान खान (Imran Khan) के साथ जेल में उनका यौन शोषण किया है। इससे जुड़ी मेडिकल रिपोर्ट की फोटो भी वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर एक एक्स हैंडल ने लिखा,कि इमरान खान के साथ पाकिस्तानी सेना के मेजर ने रेप किया है। पाकिस्तान के कैदियों में पुरुषों के खिलाफ यौन हिंसा काफी ज्यादा आम है। ये लोग उस शख्स के गौरव और गरिमा को छीनने के लिए ऐसा करते हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
क्यों हुआ मेडिकल चेकअप?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ महीने इमरान खान (Imran Khan) की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद पाकिस्तानी डॉक्टरों की एक टीम ने उनका मेडिकल चेकअप किया। इसकी रिपोर्ट तुरंत जारी नहीं की गई।भारत की पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक, सभी तरह का आयात-निर्यात पूरी तरह से किया बंद
दूसरी तरफ इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक नेता ने दावा किया था कि इमरान खान (Imran Khan) को उनके परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है। यहां तक की इमरान खान (Imran Khan) के पारिवारिक डॉक्टर को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद इमरान खान (Imran Khan) के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई थी।2023 से जेल में बंद है इमरान खान (Imran Khan)
इमरान खान (Imran Khan) अगस्त 2023 से जेल में बंद है। उन्हें अपने पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। बता दें कि अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद इमरान खान (Imran Khan) ने सत्ता खो दी थी। लेकिन उन्होंने उन पर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है और उन्हें राजनीति से प्रेरित बताया है।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
