• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत की पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक, सभी तरह का आयात-निर्यात पूरी तरह से किया बंद

Writer D by Writer D
03/05/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
India completely stopped trade with Pakistan

India completely stopped trade with Pakistan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा और सख्त कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से होने वाले सभी प्रकार के आयात और निर्यात (Trade) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। अब न तो भारत से कोई वस्तु पाकिस्तान जाएगी और न ही वहां से कोई सामान भारत में आएगा।

पहले डायरेक्‍ट ट्रेड बंद (Direct Export-Import Ban) किया गया था, लेकिन अब इनडायरेक्‍ट इम्‍पोर्ट भी बंद (India Ban Direct Indirect Import) कर दिया गया है। यह पाकिस्‍तान पर गहरा चोट है। भारत का वाणिज्य मंत्रालय उन उत्पादों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्हें भारत से आयात-निर्यात नहीं किया जाएगा।

वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के डायरेक्‍ट या इनडायरेक्‍ट आयात (Trade) पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में इस संबंध में एक प्रावधान जोड़ा गया है। जिसमें कहा गया है कि अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के डायरेक्‍ट या इनडायरेक्‍ट आयात पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यह 2 मई की अधिसूचना में जानकारी दी गई है।

अगले आदेश तक आयात बंद

FTP के प्रावधान में कहा गया है कि पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन, चाहे वे स्वतंत्र रूप से आयात किए जा सकें या अनुमति प्राप्त हों, तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेंगे।

भारत सरकार का ये आदेश तब आया है, जब आतंक को बढ़ावा देने वाला देश पाकिस्‍तान ने पर्दे के पीछे रहते हुए पहलगाम में आतंकी हमला करवा, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई।

भारत सरकार की चाहिए होगी मंजूरी

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने अधिसूचना में कहा कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लगाया गया है। इस प्रतिबंध के किसी भी अपवाद के लिए भारत सरकार की मंजूरी की आवश्‍यकता होगी। इसका मतलब है कि अगर कोई भी चीज पाकिस्‍तान व्‍यापार के उद्देश्‍य से भेजी आती है या फिर वहां से आती है तो भारत सरकार की मंजूरी की आवश्‍यकता होगी।

बंदरगाह पर पाकिस्‍तानी जहाजों को भी किया बैन

वहीं एक और आदेश में मर्चेंट शिपिंग एक्ट, 1958 की धारा 411 के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारत सरकार के शिपिंग महानिदेशालय ने पाकिस्तान के झंडे वाले जहाजों को किसी भी भारतीय बंदरगाह पर जाने से प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, भारतीय झंडे वाले जहाजों को पाकिस्तान के किसी भी बंदरगाह पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

भारत की पाक पर डिजिटल स्ट्राइक, 24 घंटे में हमले का दावा करने वाले मंत्री का X अकाउंट ब्लॉक

राष्ट्रीय हित में और भारतीय समुद्री संपत्तियों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए जारी यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगली सूचना तक लागू रहेगा। इस आदेश का उद्देश्य मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है।

भारत से क्‍या-क्‍या चीजें जाती थीं पाकिस्‍तान?

दोनों देशों के बीच व्‍यापार प्रतिबंध होने से पहले भारत मुख्य रूप से कपास, केमिकल, फूड प्रोडक्‍ट्स, दवाइयां और मसाले निर्यात करता था। इसके अलावा, चाय, कॉफी, रंग, प्याज, टमाटर, लोहा, इस्पात, चीनी, नमक और ऑटो पार्ट्स जैसी चीजें भी तीसरे देशों के माध्‍यम से भेजता था।

पाकिस्तान से भारत क्‍या आता था?

पहले सीमेंट, जिप्सम, फल, तांबा, और नमक जैसे उत्पाद आयात होते थे, लेकिन 2019 के बाद आयात लगभग शून्य हो गया। 2024 में पाकिस्तान से भारत का आयात मात्र 48 लाख डॉलर रहा। यह सिर्फ जरूरी चीजें जैसे सेंधा नमक और मुल्‍तानी मिट्टी ही मंगाता था। अब यह भी पूरी तरह से बंद हो जाएगा।

Tags: IndiaNational newspahalgam attackPakistan
Previous Post

UPI होगा और भी तेज, अब मात्र इतने सेकेंड में होगा पेंमेट

Next Post

जेल में बंद इमरान खान का हुआ रेप! मेडिकल रिपोर्ट वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित, CM मान ने किया शुभारंभ

14/10/2026
पंजाब

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या पर CM मान सख्त, बोले- जिम्मेदार लोगों को बख्शेंगे नहीं

14/10/2026
Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
पंजाब

‘पंजाब के युवाओं की सुरक्षा सर्वोपरि’, मानसा हत्याकांड पर CM मान का कड़ा रुख

14/10/2026
पंजाब

पंजाब के डेयरी विकास विभाग में 23 कर्मचारियों को मिली नौकरी, खुड्डियां ने दिए नियुक्ति पत्र

14/10/2026
Next Post
Imran Khan

जेल में बंद इमरान खान का हुआ रेप! मेडिकल रिपोर्ट वायरल

यह भी पढ़ें

IED blast

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो जवान शहीद, तीन घायल

04/03/2021
Shibani Dandekar Rhea Chakraborty post

रिया को सपोर्ट करने वाली शिबानी दांडेकर ने अपने पोस्ट को किया डिलीट

14/09/2020
Transfer

योगी सरकार ने चार IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

17/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version