24 घण्टे ऑनलाइन

अपने शरीर को ऐसे बनाएं फिट और हेल्दी

शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज और योग (Yoga) बहुत जरूरी है। लेकिन इसके साथ ही सही फिटनेस के लिए हाथों का होना जरूरी है। लेकिन कई बार हाथों की कमजोरी की वजह से ठीक ढंग से योग या कसरत नही हो पाती है। कंधों को मजबूत…

24GhanteOnline
July 17, 2025
2 min read

शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज और योग (Yoga) बहुत जरूरी है। लेकिन इसके साथ ही सही फिटनेस के लिए हाथों का होना जरूरी है। लेकिन कई बार हाथों की कमजोरी की वजह से ठीक ढंग से योग या कसरत नही हो पाती है।

कंधों को मजबूत करने से शरीर के दूसरे हिस्सों में भी मजबूती आती है। आगे की स्लाइड में जानिए वो पांच योगासन जो कंधों को मजबूत बनाएंगे।

गोमुखासन


इस आसन को करने से सांस की बीमारियां दूर होती है। सांस से जुड़े आसन करने से मन-मस्तिष्क शांति मिलती है और किसी भी तरह के तनाव दूर होते हैं। इस आसन को करने के लिए दंडासन में बैठते हुए बांए पैर को मोड़कर एड़ी को दाएं हिप के पास रखें। वहीं स्थिति दाएं पैर के साथ भी करें।

अब हाथों को उठाकर एक हाथ को ऊपर की ओर से पीछे ले जाए और दूसरे हाथ को पेट के पास से पीछे की ओर ले जाकर दूसरे हाथ के पंजे को पकड़ने की कोशिश करें। गर्दन और कमर बिल्कुल सीधी रखें। इस आसन को करने से कंधे और हाथों में भी मजबूती आती है।

गरुड़ासन


गरुड़ासन को करने से पैरों के साथ ही हाथों को मजबूत करने के लिए गरुड़ासन करना चाहिए। इसे करने से हाथों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इस आसन को करने के लिए ताड़ासन की मुद्रा में खड़े हो जाएं। इसके बाद घुटनों को मोड़े और बाएं पैर को उठाकर दाहिने पैर के ऊपर घुमा लें। हाथों को भी इसी प्रकार एक दूसरे के ऊपर घुमाकर हाथ जोड़ें।

अधोमुख श्वानासन


हाथों को मजबूत करने में ये योगासन भी लाभदायक है। इसे करने के लिए घुटनों के बल खड़े हो जाएं। फिर हाथों को जमीन पर रखें। पंजों पर जोर देते हुए घुटने सीधे करें और कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठा लें। हाथों को आगे करके शरीर को अंग्रेजी के वी शेप में बना लें। यह आसन करने से हाथों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…