सीने में जलन से हैं परेशान, राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाए
सीने में जलन (Heartburn) एक आम समस्या है, जो लगभग हर किसी को होती ही है। दरअसल, यह समस्या आमतौर पर तब होती है जब लोग ज्यादा मसालेदार और तला हुआ भोजन करते हैं। इसके अलावा पेट में एसिड बनने की स्थिति में भी कई बार सीने…
सीने में जलन (Heartburn) एक आम समस्या है, जो लगभग हर किसी को होती ही है। दरअसल, यह समस्या आमतौर पर तब होती है जब लोग ज्यादा मसालेदार और तला हुआ भोजन करते हैं। इसके अलावा पेट में एसिड बनने की स्थिति में भी कई बार सीने में जलन की समस्या हो जाती है।
खासकर खाना खाने के बाद या रात के समय सीने में जलन (Heartburn)जैसा दर्द होता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि लेटने या झुकने पर दर्द और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से इंसान न कुछ काम कर पाता है और न ही चैन से कहीं बैठ या सो ही पाता है।
सीने में जलन (Heartburn) से निजात पाने के लिए घरेलू उपाय-
अदरक को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। सीने में जलन की समस्या में भी यह काफी कारगर नुस्खा है। जब भी खाना खाने के बाद आपके सीने में जलन हो, तो अदरक को चबाकर खाएं या उसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इससे काफी राहत मिलेगी।
दूध को तो वैसे शरीर के लिए फायदेमंद माना ही जाता है, यह सीने में जलन दूर करने के लिए भी कारगर उपायों में से एक है। इसके लिए आप एक गिलास ठंडे दूध का सेवन करें या उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे सीने में जलन की समस्या में काफी आराम मिलेगा।
करने के प्रभावी उपायों में से एक है। इसके लिए आप कच्चा आंवला भी खा सकते हैं या सबसे बेहतर होगा कि आप आधा चम्मच आंवले के चूर्ण को एक गिलास पानी के साथ ले लें। यह आपके सीने की जलन को तुरंत शांत कर सकता है।
केला एक बहुत ही गुणकारी फल है, जो सीने में जलन को शांत करने में सहायता करता है। इसलिए जब भी आपको सीने में जलन की समस्या हो तो तुरंत केले का सेवन करें। इससे आपके सीने की जलन शांत होगी और आप राहत महसूस करेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
