• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स ने भी दिखाई तेजी

Writer D by Writer D
17/05/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (share market) ने आज लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की है। आज सुबह से ही शेयर बाजार में लगातार हलचल दिख रही है। कारोबार के दौरान लिवाल और बिकवाल दोनों अपना-अपना जोर लगाए हुए हैं, जिसकी वजह से शेयर बाजार (share market) में भी ऊपर-नीचे की गति बनी हुई है। बीच-बीच में हो रही बिकवाली के बावजूद अभी बाजार में लिवाली का जोर ज्यादा बना हुआ है, जिसकी मदद से अभी तक के कारोबार में लगातार तेजी बनी हुई नजर आ रही है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 311.35 अंक की बढ़त के साथ 53,285.19 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बिकवाली का मामूली झटका लगने के बावजूद पहले 10 मिनट में ही सेंसेक्स 426.28 अंक की मजबूती के साथ 53,400.12 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली एक्टिव हो गए और चौतरफा बिकवाली शुरू कर दी, जिसके कारण 10 बजे के थोड़ी देर पहले ही सेंसेक्स ओपनिंग लेवल से करीब 109 अंक गिरकर 53,176.02 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

इस गिरावट के बाद खरीदारों ने एक बार फिर अपना जोर दिखाया और बिकवाली के दबाव को खत्म करते हुए लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स का गिरना तो रुक ही गया, इस सूचकांक ने तेजी से बढ़त भी बना ली। बाजार में लगातार चल रही खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 448.83 अंक की मजबूती के साथ 53,422.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 1569 नए मरीज

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 70.30 अंक की मजबूती के साथ 15,912.60 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी ने भी तेजी की राह पकड़ ली और शुरुआती 10 मिनट के कारोबार में ही मामूली बिकवाली के झटकों का सामना करते हुए 135.20 अंक की छलांग लगाकर 15,977.50 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

इस शुरुआती तेजी के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण निफ्टी में भी गिरावट आई। इस बिकवाली के दबाव की वजह से बीच-बीच में खरीदारी का सपोर्ट मिलने के बावजूद ये सूचकांक अगले 40 मिनट के कारोबार में लुढ़क कर 15,900.80 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर अपना दम दिखाया और चौतरफा खरीदारी शुरू कर दी। खरीदारी के सपोर्ट से कुछ ही देर में निफ्टी उछल कर 16000.70 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 15,998.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आगरा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटने से 3 की मौत, 32 घायल

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार ने प्री ओपनिंग सेशन में भी मिली जुली शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 340.58 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,314.42 अंक के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 20.10 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,822.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 180.22 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 52,973.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 60.15 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,842.30 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 1569 नए मरीज

Next Post

आर्थर जेल में कैदी ने दूसरे कैदी के साथ जबरदस्ती किया अननैचुरल सेक्स, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Business

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

06/10/2026
Gold-Silver
Business

सोने की कीमत गिरी, चांदी के भाव स्थिर

30/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Next Post
Jail

आर्थर जेल में कैदी ने दूसरे कैदी के साथ जबरदस्ती किया अननैचुरल सेक्स, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Suicide

ट्रेन की अपर बर्थ से लटककर की नाबालिग ने लगाई फांसी, सामने आई ये वजह

13/11/2021
jaya bachchan

‘महाकुंभ हादसे के बाद लाशों को नदी में फेंका गया…’, जया बच्चन के बयान पर भड़की VHP

04/02/2025
OP Rajbhar-Akhilesh

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- JPNIC बनाकर करोड़ों डकार गए

08/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version