• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्याज्ञान आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे छात्र

Writer D by Writer D
09/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
VidyaGyan Residential Schools

VidyaGyan Residential Schools

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अनेक कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। इन कार्यक्रमों में सरकारी तंत्र के साथ ही निजी संस्थानों और निजी औद्योगिक समूहों की भी मदद ली जा रही है। इसी क्रम में शिव नाडर फाउंडेशन (Shiv Nadar Foundation) द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्याज्ञान आवासीय स्कूल (Vidyagyan Residential Schools ) शुरू किए गए हैं। सरकार के सहयोग से संचालित इन स्कूलों में 2024-25 सत्र के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु प्राथमिक लिखित परीक्षा 3 दिसम्बर 2023 को नियत है। पात्र छात्र 30 अक्टूबर 2023 तक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

बुलंदशहर और सीतापुर में हैं आवासीय विद्यालय

संयुक्त शिक्षा निदेशक (बेसिक) गणेश कुमार द्वारा समस्त मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखकर अधिक से अधिक छात्रों के नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि शिव नाडर फॉउण्डेशन (Shiv Nadar Foundation) द्वारा बुलन्दशहर तथा सीतापुर जनपदों में स्थापित विद्याज्ञान आवासीय स्कूलों ( VidyaGyan Residential Schools) के माध्यम से गत एक दशक से भी अधिक अवधि से उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पात्र मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा 6-12 तक की विश्वस्तरीय उत्कृष्ट आवासीय शिक्षा (छात्रावास, भोजन, यूनीफार्म, अकादमिक एवं कम्प्यूटर शिक्षा, शारीरिक विकास हेतु खेलकूद, नेतृत्व विकास) निःशुल्क प्रदान की जा रही है।

यूपी बोर्ड में नकल पर कसेगी नकेल, परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगा सॉफ्टवेयर

विद्याज्ञान द्वारा अब तक 2000 से भी अधिक विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय उत्कृष्ट आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जा चुकी है। दिनांक 03 दिसम्बर 2023 को प्रारम्भिक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है तथा आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 है। अतः निर्धारित तिथियों के अनुसार ग्रामीण विद्यालयों के पात्र विद्यार्थियों को प्रेरित कर प्रतिभाग कराने एवं समस्त कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कराएं जिससे कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिल सके।

ये होंगी पात्रता की शर्तें

अकादमिक वर्ष 2024-25 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जो पात्रता निर्धारित है उसके अनुसार यदि छात्र उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित परिषदीय या राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालय, मान्यता प्राप्त निजी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत है और उत्तर प्रदेश ग्रामीण क्षेत्रों का स्थायी निवासी है, साथ ही परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपए से कम है तो वह विद्याज्ञान स्कूल ( VidyaGyan Residential Schools) में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

31 मार्च 2024 को बालक की न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 11 वर्ष होनी चाहिए, जबकि बालिकाओं की न्यूनतम आयु 10 वर्ष एवं अधिकतम 12 वर्ष तक हो। पात्र छात्र आवेदन पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित परिषदीय, सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालय, मान्यता प्राप्त निजी प्राथमिक विद्यालय के साथ-साथ विद्याज्ञान की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।

Tags: Lucknow NewsVidyaGyan Residential Schools
Previous Post

60 साल बाद ऐसा भयानक भूकंप, मृतकों की संख्या बढ़कर 1,000 के करीब

Next Post

EVM के खिलाफ जनहित याचिकाओं पर SC ने लगाई फटकार, कहा बार-बार उठाया जा रहा मुद्दा

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कर संग्रह बढ़ाने के साथ ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा, सम्मान और त्वरित समाधान: मुख्यमंत्री

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

ग्राम प्रधानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा! चुनाव होने तक बने रहेंगे प्रशासक

25/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की सेवा ही मेरा सर्वोपरि धर्म, नेता नहीं बल्कि बेटा, भाई और मित्र बनकर करता हूँ मदद: उप मुख्यमंत्री

25/05/2026
Next Post
Supreme Court

EVM के खिलाफ जनहित याचिकाओं पर SC ने लगाई फटकार, कहा बार-बार उठाया जा रहा मुद्दा

यह भी पढ़ें

बहती नाक की वजह से छिल गई है त्वचा, ये उपाय दिलाएंगे आपको आराम

10/01/2022
arrested

बहुमूल्य प्राचीन मूर्तियाें सहित चार तस्कर गिरफ्तार

24/07/2022

आमिर खान के साथ लंदन में हादसा, गन प्वाइंट पर लूट ली डायमंड जड़ी घड़ी

20/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version