• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

60 साल बाद ऐसा भयानक भूकंप, मृतकों की संख्या बढ़कर 1,000 के करीब

Writer D by Writer D
09/09/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Morocco earthquake

earthquake in Morocco

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रबात। मोरक्को में शुक्रवार रात आए भीषण भूकंप (Morocco Earthquake) में मरने वालों की संख्या बढ़कर एक हजार के करीब हो गई है और कम से कम 672 लोग घायल हुए हैं। देश के गृह मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार स्थानीय समयानुसार 23.11 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 मापी गयी।

भूकंप (Earthquake) का केंद्र मराकेश से लगभग 70 किमी दक्षिण पश्चिम में अल हौज़ प्रांत के इघिल शहर के पास जमीन की सतह से 18.5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि भूकंप (Earthquake)  से तरौदंत और मराकेश शहरों में कई घर ढह गए। भूकंप के झटके रबात और कैसाब्लांका सहित मोरक्को के कई शहरों में महसूस किये गए।

मराकेश में रहने वाले एक विदेशी चीनी झांग काई ने कहा, भूकंप (Earthquake)  के केंद्र के निकटतम बड़े शहर, मराकेश के पुराने शहर में कई इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया, और कई निवासियों को संभावित झटकों के डर से खुली जगह में रात बितानी पड़ी। मराकेश से लगभग 190 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में ऑउरज़ाज़ेट में भूकंप के बाद निवासियों को खुली जगह पर शरण लेते देखा गया।

ऑउरज़ाज़ेट से भूकंप (Earthquake)  के केंद्र तक रास्ते में पहाड़ों और इमारतों से चट्टानें और मलबे सड़क पर बिखरे हुए देखे गए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए बचावकर्मियों को भूकंप प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। भूकंप से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मदीना के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है।

अमेरिका

1960 के बाद से मोरक्को का सबसे खतरनाक भूकंप (Morocco Earthquake)

भूकंप के केंद्र के पास के स्थानीय निवासी मोंटासिर इतरी का कहना है, “अधिकांश घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हमारे पड़ोसी मलबे के नीचे हैं और लोग गांव में उपलब्ध साधनों का उपयोग करके उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं।”

वहीं, स्थानीय शिक्षक हामिद अफकार का कहना है कि भूकंप के झटके महसूस होते ही वह अपने घर से भाग गए थे। उन्होंने कहा, ” लगभग 20 सेकंड तक पृथ्वी हिलती रही। जैसे ही मैं दूसरी मंजिल से नीचे की ओर भागा, दरवाजा अपने आप खुल गया और बंद हो गया।”

मोरक्को में भूकंप से मची भीषण तबाही, करीब 300 लोग कालकवलित

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, 1960 के बाद से यह मोरक्को का सबसे खतरनाक भूकंप है। 1960 में आए भूकंप से कम से कम 12,000 लोगों की मौत का अनुमान लगाया गया था। तीव्रता के लिहाज से इतिहास का भयानक भूकंप 1960 में ही चिली में दर्ज किया गया था।

भारत हर संभव मदद के लिए तैयारः पीएम मोदी

इस बीच भारत की राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय मोरक्को की सहायता के लिए सामने आएगा। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ‘मोरक्को के लोगों के प्रति एकजुटता और समर्थन’ देने का वादा किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा कि वह इस खबर से “हताश” हैं और उन्होंने मोरक्को को सहायता करने का आश्वासन दिया।

Tags: # world newsEarthquake tremorsinternational NewsMorocco earthquake
Previous Post

सीएम योगी ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को किया नमन, कारगिल युद्ध में हुए थे शहीद

Next Post

विद्याज्ञान आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे छात्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

PM मोदी-डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक, व्यापार और रक्षा पर होगी चर्चा

20/10/2026
Next Post
VidyaGyan Residential Schools

विद्याज्ञान आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे छात्र

यह भी पढ़ें

Car Fell into ditch

अनंतनाग में खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

27/07/2024
misbehaved

गन्ने के खेत में ले जाकर दस वर्षीय बालक के साथ किया कुकर्म

11/07/2022
three terrorists arrested

लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने का भंडाफोड़, तीन आतंकी गिरफ्तार

16/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version