• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्‍स 1400 अंक टूटा

Writer D by Writer D
04/11/2024
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज बाजार में सपाट स्तर पर मिले-जुले कारोबार की शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का जबरदस्त दबाव बन जाने के कारण शेयर बाजार में 1.35 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट आ गई। Sensex 79,713.14 पर खुला था, लेकिन अब 1409 अंक याह 1.77 फीसदी टूटकर 78,316 पर आ चुका है। इसी तरह Nifty सोमवार को 24,315.75 अंक पर खुला था, लेकिन अब 454 अंक टूटकर 23,850 पर कारोबार कर रहा था।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, सिप्ला, डॉ. रेड्डीज लेबोरेट्रीज, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक के शेयर 2.37 प्रतिशत से लेकर 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, बीपीसीएल, सन फार्मास्यूटिकल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3.96 प्रतिशत से लेकर 2.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,466 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 430 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,036 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 3 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 27 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान में और 44 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

हटाई गईं DGP रश्मि शुक्ला, विपक्षी दलों की शिकायत पर EC का एक्शन

बीएसई का सेंसेक्स आज 10.98 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 79,713.14 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार पर पूरी तरह से मंदड़ियों ने अपना दबाव बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक में जोरदार गिरावट आ गई। हालांकि खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली करने की कोशिश भी की। इसके बावजूद इस सूचकांक की चाल में सुधार नहीं हो सका। बाजार में लगातार हो रही बिकवाली के कारण इस सूचकांक की गिरावट लगातार बढ़ती गई, जिससे थोड़ी देर में ही ये सूचकांक 79 हजार अंक के स्तर को भी तोड़ते हुए और नीचे गिर गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1,073.19 अंक की गिरावट के साथ 78,650.93 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था

सेंसेक्स की विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 11.40 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,315.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का जोरदार दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक में भी बड़ी गिरावट आ गई। खरीदारों द्वारा लिवाली करने की कोशिश होने के बावजूद ये सूचकांक लगातार गिरता चला गया। चौतरफा बिकवाली के दबाव की वजह से थोड़ी ही देर में ये सूचकांक 24 हजार अंक के स्तर से भी नीचे लुढ़क कर कारोबार करने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 334.40 अंक की कमजोरी के साथ 23,969.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह शुक्रवार के दिन हुए मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद सेंसेक्स 335.06 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 79,724.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 99 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,304.35 अंक के स्तर पर स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग का अंत किया था।

Tags: Business NewsBusiness news in hindilatest business newsShare Marketshare market newsshare market updates
Previous Post

हटाई गईं DGP रश्मि शुक्ला, विपक्षी दलों की शिकायत पर EC का एक्शन

Next Post

एनसीपी के नेता पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में दामाद की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Bank Holidays
Business

Bank Holiday Alert: 24 अक्टूबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

22/10/2026
Business

Petrol-Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

22/10/2026
Business

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी लगातार दूसरे दिन स्थिर

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Business

आज सोना हुआ महंगा या सस्ता? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

17/10/2026
Next Post
Nawab Malik

एनसीपी के नेता पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में दामाद की मौत

यह भी पढ़ें

cm yogi-anupam shyam

नहीं रहे टीवी अभिनेता अनुपम श्याम, सीएम योगी ने जताया दुख

09/08/2021
Arbaaz's wife Shura Khan gave birth to a daughter

चाचू बन गए सलमान खान, अरबाज की पत्नी शूरा खान ने दिया बेटी को जन्म

05/10/2025
पवन सिंह

पवन सिंह का देवी गीत ‘नौ दिन नवरात्र’ का वीडियो लॉन्च, यूट्यूब पर हुआ वायरल

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version