• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुप्रीमो मायावती ने जारी किया विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी फोल्डर

Writer D by Writer D
23/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
mayawati

mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी फोल्डर जारी किया। मायावती ने कहा कि बसपा दूसरी पार्टियों की तरह घोषणा पत्र जारी नहीं करती है।

लखनऊ में बसपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि बसपा के चुनावी फोल्डर में मेरे चार बार के कार्यकाल में किये गये मुख्य कार्यो का वर्णन किया गया है। बसपा दूसरी पार्टियों की तरह घोषणा पत्र जारी नहीं करती है। बसपा कहने पर नहीं, करने पर विश्वास करती है। फोल्डर में गरीब, मजदूर, गरीब लोग, महिलाएं, बुजुर्ग या सभी लोगों का ध्यान रखा गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि यूपी में बसपा की चार बार की सरकार के नेतृत्व में महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। जिन्हें चुनाव में बताने के लिए फोल्डर तैयार किया गया है। जिसे जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। यूपी में 403 विधानसभा तक यह फोल्डर गांव गांव तक पहुंचाया जायेगा। पहले सपा थी और अभी भाजपा है, वो मेरे ही किये कार्य को अपना बताते रहे हैं।

मायावती ने कहा कि यूपी में 86 सीटें रिजर्व के लिए हैं। उनके विधानसभा अध्यक्षों को बुलाया है। जो कैडर और कमेटी के सुरक्षित सीटों पर कार्य कर रहे हैं, उनकी जानकारी करने के लिए बुलाया है। बसपा के प्रदेश कार्यालय पर अति महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गयी है, इसमें विशेष रुप से पोलिंग बूथ की कमेटियों को बढ़ाने के लिए गहन समीक्षा की जायेगी।

मनीष तिवारी की किताब में मनमोहन सरकार पर वार, 26/11 को लेकर उठाए सवाल

उन्होंने बैठक के बारे में कहा कि सभी सुरक्षित विधानसभा सीटें जीताने के लिए ठोस रणनीति पर विचार विमर्श होगा। सभी सुरक्षित सीटों पर सवर्ण विशेष रुप से ब्राह्मणों को जोड़ने के लिए रणनीति के लिए सतीश चंद्र मिश्रा के साथ भी बैठक की जायेगी। सन 2007 की तरह सुरक्षित सीटों पर अच्छा निर्णय लाया जायेगा। बसपा कहने में कम और कार्य कर के दिखाने में ज्यादा विश्वास रखती है।

उन्होंने कहा कि 75 जिलों में मेरे गाइडलाइन के मुताबिक पदाधिकारी लग गये हैं। पश्चिमी यूपी की चार मंडलों की जो 21 अक्टूबर से काम दिया गया था, उनकी विधानसभा की कमेटी और सेक्टर स्तर की कमेटी काम कर रही है या नहीं, उसको भी देखा गया है। 09 अक्टूबर में बड़ी संख्या में लोग आये, वो चुनाव प्रचार ही था। मैंने किसानों के विषय पर तीन बार ट्वीट किया है, किसान संगठनों के साथ सरकार को बैठकर उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए। केन्द्र सरकार से अपील है, इसे ज्यादा लटकाना नहीं चाहिए।

Tags: Lucknow Newsmayawatipolitical newsUP Assembly Election 2022up newsUP Politics
Previous Post

पुराने विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो सगे भाइयों की मौत

Next Post

पुलिस झंडा दिवस पर डीजीपी ने मुख्यमंत्री योगी को लगाया झंडा

Writer D

Writer D

Related Posts

Sooji Pakora
Main Slider

बरसात का मौसम लगेगा और भी सुहाना जब मिल जाएगा इन पकौड़े का साथ

01/07/2025
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/07/2025
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/07/2025
President Draupadi
Main Slider

डॉक्टर कभी सेवानिवृत्त नहीं होता,स्वास्थ्य रूपी संपदा लोगों को देते जाइए, आपको सुकून मिलेगाः मुर्मू

30/06/2025
President Murmu
उत्तर प्रदेश

गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने की गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना

30/06/2025
Next Post

पुलिस झंडा दिवस पर डीजीपी ने मुख्यमंत्री योगी को लगाया झंडा

यह भी पढ़ें

Road Accident

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

19/01/2022
Cyclone Remal

Cyclone Biparjoy: खतरनाक हुआ चक्रवात, चलेंगी 150 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं

10/06/2023
road accident

भीषण सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, तीन की मौत

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version