• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस झंडा दिवस पर डीजीपी ने मुख्यमंत्री योगी को लगाया झंडा

Writer D by Writer D
23/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूरे प्रदेश के पुलिस विभाग में मंगलवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस का झंडा लगाया । उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया है।

इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार के साथ पुलिस वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शहीद पथ स्थित पुलिस मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा झंडे को सलामी दी गई। लखनऊ कमिश्नरेट के साथ पीएसी कंपनियों, थानों में भी पुलिस झंडा दिवस मनाया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग के सभी कार्मिकों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की हार्दिक बधाई दी। वहीं, पुलिस महानिदेशक ने समस्त पुलिस बल को अपने संदेश में कहा कि यह ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है।

यह हमारे उस गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है, जिसमें हमने देश सेवा, लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य और कर्तव्यपरायणता से अप्रतिम योगदान दिया है। इसमें सर्वोच्च आत्मबलिदान भी सम्मिलित है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) को वर्दी की कमीज की बांयी जेब की बटन के ऊपर लगाया।

यूपी पुलिस ने मनाया झंडा दिवस, मुख्यमंत्री योगी को डीजीपी ने लगाया झंडा

लखनऊ पुलिस लाइन में हुआ ध्वजारोहण

पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पर उन्होंने ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी को सम्बोधित कर पुलिस झंडा दिवस का प्रतीक चिन्ह लगाया।

कमिश्नर ने सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस व झंडा दिवस के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराते हुए, उन्हें अपना कार्य पूरे मनोयोग व ईमानदारी से करते हुए जनता की सेवा में तत्पर रहने के लिए कहा।

सीएम योगी ने सभी पुलिसकर्मियों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की दी बधाई

गौरतलब है कि 23 नवम्बर 1952 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को फ्लैग प्रदान किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को यह फ्लैग पुलिस और पीएसी के बलों द्वारा उनके शौर्य प्रदर्शन और उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता के फलस्वरूप दिए गए थे।

Tags: cm yogiLucknow Newspolice flag dayup newsYogi Newsyogi tweet
Previous Post

सुप्रीमो मायावती ने जारी किया विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी फोल्डर

Next Post

विश्व के सबसे बड़े मुस्लिम देश में अजान को लेकर होने वाला है बड़ा फ़ैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post

विश्व के सबसे बड़े मुस्लिम देश में अजान को लेकर होने वाला है बड़ा फ़ैसला

यह भी पढ़ें

पेशी के लिए सुल्तानपुर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, अयोध्या में आज करेंगे सरयू आरती

25/10/2021
shot to dead

अवैध सबंध के चलते महिला की सरेराह गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी फरार

02/12/2020
azam khan

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को पड़ा हार्ट अटैक, हालत स्थिर

14/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version