• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूर्य प्रताप शाही योगी 2.0 कैबिनेट में शामिल, यूपी सरकार में चौथी बार बने मंत्री

Writer D by Writer D
25/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पथरदेवा के विधायक सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi ) ने शुक्रवार को योगी मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पिछली सरकार में भी वह कैबिनेट मंत्री थे।

उत्तर प्रदेश की 9वीं, 11वीं, 13वीं और 17वीं विधानसभा के सदस्य रहे शाही (Surya Pratap Shahi ) के ”प्रताप” को वर्ष 1985 में आई ”इंदिरा लहर” भी नहीं रोक पाई थी। वर्ष 1980 में पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे और हार गए थे। इस बार देवरिया के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे शाही ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी से जुड़े उस मिथक को तोड़ा है, जिसमे ”एक बार ब्रह्माशंकर तो एक बार सूर्यप्रताप” की बातें चली आ रहीं थीं।

पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर उनके पास कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान मंत्रालय था। पूर्व में उत्तर प्रदेश भाजपा के राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके शाही उन प्रतिष्ठित नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद चल रही इंदिरा सहानुभूति लहर में भी वर्ष 1985 में चुनाव जीता था।

योगी आदित्यनाथ के शपथ लेते ही गोरखपुर में जश्न, दिन में हुईं दिवाली

शाही वर्ष 1985 में तत्कालीन कसया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए। दूसरी बार उन्होंने वर्ष 1991 में चुनाव जीता और कल्याण सिंह की सरकार में गृह राज्यमंत्री बने। उत्तर प्रदेश सरकार में एक वर्ष पूरा करने के बाद उन्हें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के साथ कैबिनेट मंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया। वर्ष 1996 में वे फिर से विधायक चुने गए। वर्ष 1997 से 2002 तक वे आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री रहे।

Tags: Ikana StadiumLucknow Newsoath ceremonyup newsyogi 2.0 cabinet
Previous Post

अपने मिलनसार स्वभाव से विरोधियों पर भी हावी रहते हैं स्वतंत्र देव

Next Post

पूर्व IAS एके शर्मा योगी मंत्रिमंडल में शामिल, मऊ में हर्ष का माहौल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर को बाल श्रम मुक्त जिला बनाने को लेकर अयोजित हुई कार्यशाला

31/01/2026
Savin Bansal
राजनीति

रंग ला रही जिला प्रशासन की पहल, प्रथम राजकीय नशा मुक्ति केंद्र से 7 व्यक्ति हुए नशामुक्त

30/01/2026
UP's progress on development front
उत्तर प्रदेश

विकास के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश की बढ़त, कई योजनाओं में बना देश में नंबर वन

30/01/2026
Revenue Building
उत्तर प्रदेश

राजस्व भवनों के निर्माण कार्य को मिली रफ्तार

30/01/2026
TB
उत्तर प्रदेश

फिर चलेगा 100 दिन का सघन टीबी रोगी खोज अभियान, तकनीक और जनभागीदारी पर यूपी सरकार का जोर

30/01/2026
Next Post

पूर्व IAS एके शर्मा योगी मंत्रिमंडल में शामिल, मऊ में हर्ष का माहौल

यह भी पढ़ें

Plants

घर में न लगाएं ये 5 पौधे, आती है आर्थिक तंगी!

20/12/2025
Rahu-Ketu

राहु-केतु के अशुभ छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

26/09/2025
Encounter

Bahraich Violence: दो मुख्य आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

17/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version