• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वतंत्र देव ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
27/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
swatantra dev

swatantra dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) ने यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है। प्रदेश अध्यक्ष का उनका कार्यकाल वैसे 16 जुलाई को खत्म हो गया था। अब इस बात को लेकर चर्चा है कि यूपी में बीजेपी का नया अध्यक्ष कौन होगा? माना जा रहा है कि इसकी घोषणा आने वाले तीन दिनों में कर दी जाएगी। कुछ नाम भी इस लिस्ट में आगे चल रहे हैं।

स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev ) फिलहाल योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं। इसके अलावा हाल ही में उनको विधान परिषद का नेता भी चुना गया है। विधान परिषद में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली है।

तीन साल संभाला कार्यभार

स्वतंत्र देव सिंह तीन साल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उनको 19 जुलाई 2019 को यह पद सौंपा गया था। वह बीजेपी के तीसरे प्रदेश अध्यक्ष रहे जिन्होंने तीन साल का कार्य`काल पूरा किया। यूपी में पूर्व सीएम कल्याण सिंह और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा सबसे लंबे वक्त तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। दोनों इस पोस्ट पर छह-छह साल तक रहे।

ये हो सकते हैं बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष

सूत्रों के मुताबिक, यूपी बीजेपी को 30 जुलाई तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। अब नामों को लेकर कयास लगाये जाने लगे हैं। माना जा रहा है कि नया प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी, ब्राह्मण में से कोई हो सकता है। या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी चेहरे को भी यह पद सौंपा जा सकता है।

उप्र के नए नगरीय निकायों में शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना’

फिलहाल इस रेस में दिनेश शर्मा का नाम सबसे आगे है। इसके साथ-साथ केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, संजीव बालियान, ओबीसी कैंप से मंत्री धर्मपाल सिंह का नाम चर्चा में है। ब्राह्मण चेहरों की बात करें तो सुब्रत पाठक, हरीश द्विवेदी, दिनेश उपाध्याय, गोविंद नारायण शुक्ला, ब्रज बहादुर शर्मा का नाम लिस्ट में है।

Tags: Lucknow Newsswatantra devup bjp
Previous Post

उप्र के नए नगरीय निकायों में शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना’

Next Post

अमृत सरोवरों के निर्माण में पैसे की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी: केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Chaitra Navratri
Main Slider

Chaitra Navratri: ऐसे लोगों को नहीं करना चाहिए उपवास, जानें पूजा के नियम

22/03/2026
Shardiya Navratri
Main Slider

चैत्र नवरात्र में राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जप, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

22/03/2026
Termites
Main Slider

दीमक से पाना चाहते है छुटकारा, तो घर में आज ही लगाएं ये पौधा

22/03/2026
Winter
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह करें अपनी स्किन की देखभाल

22/03/2026
Savin Bansal
राजनीति

नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित

21/03/2026
Next Post
keshav maurya

अमृत सरोवरों के निर्माण में पैसे की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी: केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

देश की इस राज्य में 28 सितंबर से खुलेंगे सभी स्कूल, सरकार की गाइडलाइन जारी

22/09/2020
कल्याण स‍िंंह Kalyan Singh

कल्याण सिंह बोले- मेरी अंतिम इच्छा जीते जी हो जाये राम मंदिर का निर्माण

15/01/2021

प्रियंका गांधी ने सरकारी बंगले पर बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को चाय पर बुलाया

27/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version