• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र के नए नगरीय निकायों में शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना’

Writer D by Writer D
27/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने राज्य के नए नगरीय निकायों में प्राथमिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने के लिए ’मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना’ प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने इस संबंध में बुधवार देर शाम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

नवसृजित, विस्तारित अथवा उच्चीकृत नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए लोकभवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए शहरीकरण एक अहम आयाम है। हाल के दिनों में व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न नगरीय निकायों की सीमा विस्तार की कार्यवाही हुई है, साथ ही कई नए नगरीय निकाय भी गठित हुए हैं। अब इन क्षेत्रों में बुनियादी नगरीय सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किया जाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवसृजित, विस्तारित अथवा उच्चीकृत नगरीय निकायों में मूलभूत नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए ’मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना’ प्रारंभ करने की तैयारी करें। यह योजना इन नवीन नगरीय क्षेत्रों में सीवरेज, पेयजल, पार्किंग, स्वच्छता, चौराहों का सुंदरीकरण, मार्ग प्रकाश, सामुदायिक केंद्र, सड़क निर्माण, स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना के लिए उपयोगी होगी। इस सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही तेजी से पूरी की जाए।

सीएम योगी ने Monkeypox को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिये ये सख्त निर्देश

योगी ने कहा कि ’मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना’ के तहत होने वाले कार्यों की सूक्ष्मता से मॉनीटरिंग की जानी चाहिए। कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता होनी चाहिए। बदलाव ऐसा हो जिससे कि आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो। लोगों को सुखद अनुभव हो। निर्माण एवं विकास कार्यों में नवाचार प्री फैब/प्री कॉस्ट कंक्रीट निर्माण तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जरूरत के मुताबिक नवीन नगरीय निकायों के सृजन, सीमा विस्तार के प्रस्ताव यथाशीघ्र प्रस्तुत करें। प्रस्ताव तैयार करते समय क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की भावना का ध्यान रखा जाए।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi Government
Previous Post

अर्पिता मुखर्जी के एक और घर से मिला नोटों का ‘पहाड़’, ED ने मँगवाई नोट गिनने की मशीन

Next Post

स्वतंत्र देव ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
swatantra dev

स्वतंत्र देव ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Gehana Vashistha

पोर्नोग्राफी केस: गहना वशिष्ट ने पुलिस पर लगाया यह बड़ा आरोप

31/07/2021
Commonwealth Games

भारत की पदक जीतने की उम्मीदों को झटका, कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए गए ये प्रमुख खेल

22/10/2024
Chhattisgarh Samuhik Vivah

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह

16/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version