• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत की पदक जीतने की उम्मीदों को झटका, कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए गए ये प्रमुख खेल

Writer D by Writer D
22/10/2024
in Main Slider, खेल
0
Commonwealth Games

Commonwealth Games

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत की राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games-CWG) में पदक जीतने की संभावनाओं को करारा झटका लगा है। मेजबान शहर ग्लास्गो ने हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट और निशानेबाजी जैसे प्रमुख खेलों को 2026 में होने वाले खेलों के कार्यक्रम हटा दिया है। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 23 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। ग्लास्गो ने इससे पहले 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबानी की थी।

लागत को सीमित करने के लिए टेबल टेनिस, स्क्वैश और ट्रायथलॉन को भी हटा दिया गया है। बर्मिंघम में 2022 में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल नौ खेल अगले खेलों का हिस्सा नहीं होंगे। इन खेलों को केवल चार स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) महासंघ में बयान में कहा,‘खेल कार्यक्रम में एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स (ट्रैक एवं फील्ड), तैराकी और पैरा तैराकी, कलात्मक जिम्नास्टिक, ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग, नेटबॉल, भारोत्तोलन और पैरा पावरलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, जूडो, बाउल्स और पैरा बाउल्स, 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल को शामिल किया गया है।’

राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) महासंघ के बयान के अनुसार,‘इन खेलों का आयोजन चार स्थलों स्कॉट्सटाउन स्टेडियम, टोलक्रॉस इंटरनेशनल तैराकी केंद्र, एमिरेट्स एरेना और स्कॉटिश प्रतियोगिता परिसर (एसईसी) में किया जाएगा। खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ को होटल में ठहराया जाएगा।’

‘बबीता फोगाट ने WFI का अध्यक्ष बनने के लिये पहलवानों को भड़काया’, साक्षी मलिक का बड़ा दावा

राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) का यह कार्यक्रम भारत की पदक संभावनाओं के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि इससे पहले उन्होंने अधिकतर पदक उन खेलों में जीते थे, जिन्हें हटाया गया है। निशानेबाजी को बर्मिंघम खेलों के कार्यक्रम से भी हटाया गया था और उसकी वापसी की कम उम्मीद थी।

हॉकी को 1998 में राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में शामिल किया गया था और तब से वह इन खेलों का अभिन्न अंग बना रहा। हॉकी का खेलों से बाहर रहना इसलिए भी तय माना जा रहा था, क्योंकि इन खेलों के आयोजन के तुरंत बाद 15 से 30 अगस्त तक वावरे, बेल्जियम और अम्स्टेलवीन, नीदरलैंड में हॉकी विश्व कप आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) से हॉकी का बाहर होना भारत के लिए एक बड़ा झटका होगा क्योंकि उसकी पुरुष टीम इस खेल में तीन बार की रजत विजेता और दो बार की कांस्य पदक विजेता है। महिलाओं ने एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीते हैं।

इसके अलावा निशानेबाजी और कुश्ती को भी राष्ट्रमंडल खेल 2026 से बाहर किए जाने से भारत की पदक जीतने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है, क्योंकि अतीत में उसने इन खेलों में अच्छा प्रदर्शन करके कई पदक जीते थे।

राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) 2026 आयोजन पहले ऑस्ट्रेलिया के राज्य विक्टोरिया में होना था, लेकिन वह बढ़ती लागत के कारण मेजबानी से हट गया था। इसके बाद स्कॉटलैंड ने इन खेलों की मेजबानी करने के लिए कदम बढ़ाया।

Tags: Commonwealth GamesCommonwealth Games updatesCommonwealth Games2026sports news
Previous Post

शूटआउट साइट की होगी वीडियोग्राफी…, यूपी में एनकाउंटर को लेकर नई गाइडलाइन जारी

Next Post

महाकुंभ 2025 के निर्माण कार्यों से बढ़ी प्रयागराज में होटल्स व होम स्टे की मांग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Next Post
MahaKumbh 2025

महाकुंभ 2025 के निर्माण कार्यों से बढ़ी प्रयागराज में होटल्स व होम स्टे की मांग

यह भी पढ़ें

amit shah

चेन्नई पहुंचे अमित शाह, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

21/11/2020
ramayan university

योगी सरकार 2.0 में रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना

05/05/2022
Sarva pitru Amavasya

सर्व पितृ अमावस्या कब? नोट इस तिथि का महत्व

04/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version