• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शूटआउट साइट की होगी वीडियोग्राफी…, यूपी में एनकाउंटर को लेकर नई गाइडलाइन जारी

Writer D by Writer D
22/10/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, लखनऊ
0
New guidelines for encounter in UP

New guidelines for encounter in UP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी पुलिस अपराधियों को जिस तरह मुठभेड़ (Encounter) करके पकड़ रही है, उसके इस तरीके पर सवाल भी उठ रहे हैं। हाल ही में सुल्तानपुर लूटकांड के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर तो बवाल मच गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर मंगेश यादव की हत्या करने का आरोप लगा दिया था। जबकि बहराइच हिंसा के आरोपी को भी एनकाउंटर के बाद ही पकड़ा गया है। इन तरीकों पर उठ रहे सवालों से बचने के लिए योगी सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है।

डीजीपी की ओर से यूपी पुलिस को एनकाउंटर(Encounter) के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि एनकाउंटर में किसी अपराधी की मौत या घायल होने पर पुलिस को शूटआउट साइट की वीडियोग्राफी करवानी होगी और अपराधी की मौत के बाद दो डॉक्‍टरों का पैनल शव का पोस्‍टमार्टम करेगा। इस प्रक्रिया की भी वीडियोग्राफी होगी। इतना ही नहीं जिस जगह पर एनकाउंटर हुआ है, वहां फॉरेंसिक टीम भी जांच करने जाएगी।

एनकाउंटर (Encounter) की गाइडलाइन के 10 प्वाइंट

1- अपराधी और पुलिस टीम के बीच जहां एनकाउंटर (Encounter) हुआ, उस घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई जाए।
2- जिस जगह पर एनकाउंटर हुआ है, वहां फोरेंसिक टीम भी जांच करने जाएगी।
3- एनकाउंटर (Encounter) में मारे गए अपराधी के घरवालों को तत्काल इसकी सूचना दी जाएगी।
4- जहां शूटआउट हुआ, वहां के इलाके की पुलिस जांच नहीं करेगी, बल्कि दूसरे थाने की पुलिस या फिर क्राइम ब्रांच से जांच कराई जाएगी।
5- एनकाउंटर (Encounter) में शामिल अधिकारियों से एक रैंक ऊपर के अफसर ही जांच करेंगे।
6- शूटआउट में इस्तेमाल किए गए हथियारों को सरेंडर करना होगा, इनकी जांच की जाएगी।

एक और एनकाउंटर! एक लाख के इनामी बदमाश को यूपी पुलिस ने किया ढेर

7- अपराधी से बरामद हथियारों का भी बैलस्टिक परीक्षण करना जरूरी होगा।
8- अपराधी की मौत के बाद दो डॉक्‍टरों का पैनल शव का पोस्‍टमार्टम करेगा। इस प्रक्रिया की भी वीडियोग्राफी होगी।
9- जिन मामलों में पुलिसकर्मी अथवा अपराधी घायल होते हैं, ऐसे मामलों में दोनों की रिपोर्ट संलग्न की जाए।
10- इन मामलों की न्यायिक जांच में सभी सबूत पेश कराए जाएं ताकि केस का जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

Tags: encounterencounter in upYOGI
Previous Post

सुपरस्टार एक्टर यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार

Next Post

भारत की पदक जीतने की उम्मीदों को झटका, कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए गए ये प्रमुख खेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Commonwealth Games

भारत की पदक जीतने की उम्मीदों को झटका, कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए गए ये प्रमुख खेल

यह भी पढ़ें

आलिया भट्ट

ऐसा क्या किया रणवीर ने? की बन गया मजाक

10/03/2022

6,785 करोड़ का निवेश देगा जेवर क्षेत्र में रोजगार व नए उद्योगों को गति: सीएम योगी

27/06/2026
India-Pak

रिजर्व डे पर खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच, आज बारिश फिर बन सकती है विलेन

11/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version