Categorized

आसिम रियाज संग ‘बदन पे सितारे’ गाने पर रोमांस करती नजर आएंगी सहनूर

नई दिल्ली| रिएलिटी शो बिग बॉस 13 से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले स्टार आसिम रियाज सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनका एक नया गाना बदन पे सितारे जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस गाने में वह एक्ट्रेस सहनूर संग रोमांस करते नजर आएंगे।

दीपिका पादुकोण पर भड़के फैंस, बोले- एक चुटकी ड्रग्स की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू?

यह गाना रेट्रो सॉन्ग बदन पे सितारे का ही रीमिक्स है, जिसमें आसिम रियाज और सहनूर को कास्ट किया गया है। आसिम रियाज ने हाल ही में इस गाने के म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर किया। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं, एक्ट्रेस सहनूर ने सॉन्ग का एक प्रोमो पोस्टर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Retro is calling ! पेश है आपके लिए साल की सबसे बहुप्रतीक्षित घोषणा, ‘बदन पे सितारे’ फिर से आपके दिलों को जीतने के लिए आ रहा है। रेट्रो सॉन्ग 2.0 #badanpesitare।”

ड्रग्स केस पर रवीना टंडन बोलीं- यूजर्स, डीलर्स और सप्लायर्स सभी को सजा दो

अगर इस गीत के मूल ट्रैक की बात करें तो यह गाना फिल्म प्रिंस का था, जिसमें शम्मी कपूर और वैजयंतीमाला नजर आए थे। इसे मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी। यह रीमिक्स सॉन्ग जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button