Categorized

आदित्य नारायण ने शादी के बाद पत्नी श्वेता को दी धमकी

नई दिल्ली| आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। 1 दिसंबर को दोनों ने परिवार वालों के बीच शादी की। अब श्वेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शादी के बाद की रस्में निभा रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि श्वेता अपनी सास दीपा नारायण के साथ कुछ बना रही हैं।

आदित्य इस मौके पर श्वेता के साथ मजाक करते हैं और कहते हैं, टेस्ट में कोई कसर नहीं छूटनी चाहिए वरना जाओ अपने ससुराल वालों के पास। फिर जब सब उन्हें ठीक करते हैं कि ससुराल नहीं मायके वालों के पास तो आदित्य कहते हैं हां मायके वालों के पास। आदित्य की बात सुनकर श्वेता भी अपनी हंसी नहीं रोक पातीं।

उदित नारायण बोले- दोनों 10 साल से लिव इन में थे, तो अब…

श्वेता से शादी करने के बाद आदित्य बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि श्वेता से शादी करना सपने के सच होने जैसा है। आदित्य ने शादी से पहले श्वेता को 11 साल तक डेट किया है।

हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में आदित्य ने कहा, ‘श्वेता और मै शादीशुदा है यह ख्वाब जैसा महसूस होता है। यह एक सपने जैसा है, जो सच हो गया। मैं श्वेता के सिवाय किसी और के साथ अपनी लाइफ बिताने के बार में सोच भी नहीं सकता हूं। उन्होंने मुझे एक अच्छा इंसान बनने में मदद की है। श्वेता वह शख्स है जिनके साथ में मैं वह होता हूं जो कि मैं हूं।’

Related Articles

Back to top button