पंजाब

सीएम भगवंत मान इस बीमारी के हुए शिकार, जानें कितनी खतरनाक है

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) लेप्टोस्पायरोसिस नामक बैक्टीरियल संक्रमण (Leptospirosis Infection) का शिकार हो गए हैं। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के तरफ से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, मुख्यमंत्री फिलहाल ठीक हैं। उन्हें एंटीबायोटिक्स उपचार दिया जा रहा है।

बुखार की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लक्षण दिखने के बाद खून की जांच की गई। टेस्ट रिपोर्ट में वह संक्रमित पाए गए हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि सीएम को पल्मोनरी आर्टरी प्रेशर और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की भी समस्या थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

लेप्टोस्पायरोसिस नामक संक्रामक बीमारी लेप्टोस्पाइरा बैक्टीरिया के कारण होती है। चूहों के माध्यम से ये संक्रमण इंसानों में फैलता है। जानवरों के पेशाब (मूत्र) के संपर्क में आए भोजन-पानी या मिट्टी का नाक, मुंह, आंखों या घाव वाली त्वचा से संपर्क होने से ये संक्रमण हो सकता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की फिर तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

एक अनुमान के मुताबिक हर साल एक मिलियन (10 लाख) से अधिक लोग इस संक्रमण की चपेट में आते हैं। आइए इस संक्रामक रोग के बारे में जानते हैं।

Related Articles

Back to top button