Categorized

NTA ने इन तिथियों को होने वाली नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड हुये जारी

नई दिल्ली| नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए ) ने 9 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को होने वाले यूजीसी नेट के पेपरों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड nta.nic.in पर ऑनलाइन लॉगइन कर डाउनलोड किए जा सकते हैं। 17 अक्टूबर के बाद की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि एनटीए यूजीसी-नेट की परीक्षाएं 24 सितंबर से 5 नवंबर के बीच विभिन्न पालियों में आयोजित हो रही हैं। सितंबर में 24, 25, 29 और 30 तारीख और 1 अक्टूबर की परीक्षाएं हो चुकी हैं। अभी 21, 22, 23 अक्टूबर एवं 5 नवंबर को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी होना बाकी है।

27 दिसंबर को किया जाएगा बीपीएसएसएससी एएसआई भर्ती परीक्षा

  • नेट की परीक्षाएं 2 शिफ्टों में हो रही हैं। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से शाम 6 बजे तक हो रही है।
  • यूजीसी-नेट जून सत्र की परीक्षाएं पहले 15 से 20 जून के बीच होनी थीं, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इन्हें सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
  • यूजीसी नेट का आयोजन कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए होता है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा में बैठने की कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं है, लेकिन जेआरफ के लिए 28 साल से कम उम्र के उम्मीदवार ही अप्लाई कर सकते हैं।
  • यूजीस नेट का पहला पेपर टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड का होगा जिसमें 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। वहीं, दूसरा पेपर सब्जेक्ट आधारित होता हैा।

Related Articles

Back to top button