Categorized

राहुल मित्रा ने संजय दत्त की सेहत से जुड़ी दी अहम जानकारी

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त बीते कुछ समय से उनके सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। अब उनके करीबी दोस्त और निर्माता राहुल मित्रा ने संजय दत्त की सेहत से जुड़ी अहम जानकारी दी है। राहुल ने कहा कि संजय की उतनी भी तबीयत खराब नहीं, जितनी अफवाहें चल रही हैं।

कोरोना काल में यूपी के लोगों को लगा महंगी बिजली का झटका, नए स्लैब में बढ़ेंगी दरें

राहुल ने संजय दत्त के गंभीर रूप से बीमारी होने की अफवाहों को झूठा करार देते हुए द टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, ‘यह बिलकुल बकवास है। संजू का मुंबई में प्रारंभिक इलाज चल रहा है और कुछ टेस्ट के रिजल्ट आने बाकी हैं। वह एक फाइटर हैं और एक विजेता के रूप में इस लड़ाई को जीतेंगे। कृपया अटकलें लगाना बंद करें और अगर आपको उनके लिए कुछ करना है तो उनके लिए प्रार्थना करें।’

संजय ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की कि वह मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए काम से एक छोटा ब्रेक ले रहे हैं। हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपनी बीमारी का खुलासा नहीं किया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी : सुशांत अपनी लाइफ के साथ ऐसा कैसे कर सकता है?

आपको बता दें कि संजय की अपकमिंग फिल्मों से एक ‘तोरबाज’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। पिछले महीने, उन्होंने फिल्म में उनका पहला लुक शेयर किया था और लिखा था। राहुल मित्रा इस फिल्म के निर्माता हैं।

Related Articles

Back to top button