Categorized

CBSE को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किए हुआ तीन माह से ज्यादा समय बीत

मुंबई| केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किए तीन माह से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन मुंबई के कई स्कूलों के छात्रों को अभी तक उनकी मार्कशीट नहीं मिली है। स्कूलों का कहना है कि वह कई बार सीबीएसई से इस संबंध में आग्रह कर चुके हैं लेकिन विद्यार्थियों को अभी तक मार्कशीट की फिजिकल कॉपी (मार्कशीट की ऑरिजनल हार्डकॉपी) नहीं मिली है। मार्कशीट न मिलने की वजह से स्टूडेंट्स को जूनियर कॉलेज में एडमिशन में लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खारघर में सीबीएसई स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा, ‘हमारे ज्यादातर स्टूडेंट्स 10वीं के बाद राज्य बोर्ड में शिफ्ट करना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें मार्कशीट की जरूरत है। उन्हें जूनियर कॉलेज एडमिशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर आवेदन करना है। उन्हें डर है कि कहीं कॉलेज उनका आवेदन खारिज न कर दे।’

लखनऊ विश्वविद्यालय में बीसीए समेत दस कोर्स की सीटें फुल

इस वर्ष सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट 15 जुलाई को ऑनलाइन जारी किया था। स्टूडेंट्स ने अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिलॉकर से डाउनलोड कर ली थी। लेकिन स्टूडेंट्स को मार्कशीट की हार्डकॉपी का इंतजार है।

एक अन्य प्रिंसिपल ने कहा, ‘बहुत से कॉलेज एडमिशन फाइनल करने के लिए ऑनलाइन मार्कशीट स्वीकार नहीं करते। ऐसे में हम बोर्ड से अनुरोध करते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द मार्कशीट जारी करे।’

इस वर्ष मुंबई से काफी बड़ी संख्या में सीबीएसई छात्रों ने जूनियर कॉलेज एडमिशन (FYJC) के लिए आवेदन किया है।

Related Articles

Back to top button