Categorized

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- उद्योग से आयात का खोजें स्वदेशी विकल्प

नई दिल्ली| केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि भारत चीन से बहुत सारी वस्तुओं का आयात कर रहा था और अब उद्योग को गुणवत्ता तथा कीमत से समझौता किए बिना विभिन्न देशों से आने वाले आयात के स्वदेशी विकल्प खोजने चाहिए।

एमएसएमई और सड़क परिवहन मंत्री ने फिक्की के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए आयात घटाने और निर्यात बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने में मदद मिल सकती है और जीडीपी में विनिर्माण की हिस्सेदारी बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाले चुंबक का उदाहरण देते हुए कहा कि उद्योग के विशेषज्ञों को यह अध्ययन करना चाहिए कि भारत किन वस्तुओं का आयात कर रहा है।

वित्तीय कंपनियों के साथ मिलकर एमएसएमई क्षेत्र को कर्ज देना पसंद करेगा एसबीआई

गडकरी ने कहा, ”अब चुंबक जैसी बहुत सारी चीजें हम चीन से आयात कर रहे हैं। मैं एक व्यापारी या व्यवसाय विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन मैं इलेक्ट्रिक कारों, ई-बाइक, इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा और यहां तक ​​कि इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए एक बड़ी संभावना देख रहा हूं। उन्होंने व्यावसायिक विशेषज्ञों से कहा कि वे घरेलू मोटर वाहन उद्योग के साथ विचार-विमर्थ करें कि चुंबक और लिथियम आयन बैटरी जैसे किन उत्पादों का आयात किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button