Categorized

मोनालिसा ने ग्रीन साड़ी में ‘पहला नशा पहला खुमार’ गाने पर किया डांस

नई दिल्ली| भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा अपने फैंस के लिए अक्सर फोटोज और वीडियोज को शेयर करती रहती हैं। इस बीच उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है।

सुशांत की दोस्त : हॉलीवुड उनकी प्रेरणा थी लेकिन यूरोप ट्रिप के बाद बदल गए

वीडियो में मोनालिसा ग्रीन कलर की साड़ी में नजर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में उनका लुक और अंदाज देखने लायक है। मोनालिसा की इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। मोनालिसा की इस पोस्ट को अबतक 30 हजार के करीब लाइक्स मिल गए हैं और कमेंट्स का सिलसिला जारी है।

 

View this post on Instagram

 

Pehla Nasha Pehla Khumaar ❤️… #feelitreelit #monday #feel

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

इसके पहले भी मोनालिसा का एक डांस वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में मोनालिसा बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म के गाने ‘तारीफां’ पर जलवा बिखेरती नजर आई थीं। मोनालिसा की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 3.5 मिलियन ( 30 लाख से ज्यादा) फॉलोवर्स हैं।

Related Articles

Back to top button