मनोरंजन

जानिए क्या है ‘पंचायत’ सीरीज के दूसरा सीजन की रिलीज डेट

मुंबई।  अमेजन प्राइम (amazon prime) की पॉपुलर सीरीज ‘पंचायत’ (Panchayat) का दूसरा सीजन 20 मई को रिलीज किया जायेगा। अमेजन प्राइम (amazon prime) वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सीरीज का पोस्टर शेयर करते हुए इस रिलीज डेट का खुलासा किया।

जानिए क्या है दीपिका की नेटवर्थ

इस सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था और तभी से फैन्स को इसका दोबारा इंतजार था। तो अब एक बार फिर फैन्स को गुदगुदाने के लिए फुलेरा पंचायत (Phulera Panchayat)  के लोग आ रहे हैं। जिसमें फिर से पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी (Abhishek Tripathi) अपने नए अंदाज में होंगे।

Panchayat
Panchayat

परेशान दिख रहे पंचायत (Panchayat)  सचिव

अमेजन प्राइम वीडियो (amazon prime video) ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें एक्टर जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) यानी फुलेरा पंचायत (Panchayat)  के सचिव परेशान से नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास कागजों के बंडल रखे हुए हैं और एक लैंप जल रही है। नीचे सीरीज की रिलीज डेट 20 मई लिखी हुई है।

Panchayat
Panchayat

क्या थी पहले सीजन की कहानी

अमेजन प्राइम वीडियो पर पंचायत (Panchayat)  का पहला सीजन 3 अप्रैल 2020 को रिलीज हुआ था। इसमें दिखाया गया था कि इंजीनियरिंग कर चुके अभिषेक त्रिपाठी पंचायत सचिव बनकर फुलेरा गांव में आते हैं। पंचायत (Panchayat)  सचिव की नौकरी उन्हें पसंद नहीं आती है और वह इसे छोड़ने का मूड बना लेते हैं। फिर वह एमबीए करने के लिए कैट एग्जाम की तैयारी करते हैं और पहले प्रयास में असफल रहते हैं। अब दूसरे सीजन की कहानी भी पंचायत सचिव और फुलेरा गांव के ईर्द-गिर्द होगी।

सीएम योगी से मुलाकात करके कंगना रनौत ने महसूस किया…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button