Categorized

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने बेबी शॉवर में किया रोमांटिक डांस

नई दिल्ली| स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ दर्शकों के बीच हिट है। शो के लीड किरदारों नायरा (शिवांगी जोशी) और कार्तिक (मोहसिन खान) के बीच की केमेस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आती है। शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि कार्तिक और नायरा दूसरे बच्चे का जल्द ही स्वागत करने वाले हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर शो के अपकमिंग ट्रैक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बेबी बंप के साथ नजर आ रहीं नायरा पति कार्तिक के साथ रोमांटिक डांस कर रही हैं।

हिना खान ने कहा- मोहसिन संग ऑनस्क्रीन करना चाहती हूं रोमांस, घिसी-पिटी सोच होगी खत्म

शो के अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि कार्तिक अपनी लेडीलव के लिए स्पेशल बेबी शॉवर प्लान करता है। नायरा की गोदभराई के कुछ स्पेशल फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नायरा और कार्तिक का रोमांटिक डांस वीडियो फैन्स का ध्यान खींच रहा है। कार्तिक और नायरा शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ के गाने में ‘मेरे सोणेया’ पर डांस कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

🤩🤩😍😍💖💖❤❤😘😘 @shivangijoshi18 @khan_mohsinkhan @kaira__1829

A post shared by Shivangi Joshi (@shivangijoshifan351) on

वीडियो में शिवांगी जोशी गोल्डन पीच आउटफिट में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं मोहसिन खान का भी ट्रेडिशनल लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। शिंवागी की शूटिंग के दौरान कुछ तस्वीरों भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिसमें वह पियानो बजाते हुए नजर आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button