उत्तर प्रदेशक्राइमचित्रकूट

मंदिरों से घंटे चुराने वाला गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के पौराणिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में विगत कई दिनों से प्राचीन मंदिरों से लगातार हो रही घंटों की चोरी को लेकर आज पुलिस ने एक चोर मेराज अहमद को 155 घंटों सहित गिरफ्तार (Arrested) करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कर्वी के अति प्राचीन झारखंडी माता के मंदिर से हुए चोरी के घंटे के बाद पुलिस हरकत में आई थी।

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि चोर इस काम को काफी समय से करता चला रहा है उसके साथ चार और लोग भी शामिल है जो चोरी से लेकर घंटो को बेचने का कार्य करते थे।

पूछताछ में पकड़े गए मेराज अहमद ने कई जनपदों के मंदिरों से घंटों की चोरी करने की बात कबूल की है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से तमंचा भी बरामद किया गया है पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button