नई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार, कांग्रेस ने किया किनारा

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रौदा (Sam Pitroda) की टिप्पणी पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। सैम पित्रौदा का यह बयान विपक्षी गठबंधन ने उनका निजी बयान बताया है।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रौदा (Sam Pitroda) ने विरासत कर के बाद एक और विवादास्पद बयान दिया है। सैम पित्रौदा ने कहा है पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं इसके बावजूद हम एक हैं ।

इसके बाद आज (बुधवार) कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर एक साझा पोस्ट में लिखा कि ‘सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने भारत की विविधता को बताने के लिए जिन उपमाओं का इस्तेमाल किया है, वे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं’

जयराम ने यह भी कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से पूरी तरह असहमत है और अस्वीकार करती है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि ‘सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) के बयान का विपक्षी गठबंधन का कोई नेता समर्थन नहीं करता है।’

‘पूर्व में रहने वाले चीन जैसे और साउथ इंडिया में रहने वाले…’ सैम पित्रोदा का एक और विवादित बयान

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पित्रोदा के बयान पर कहा कि ‘मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं। उन्होंने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके मुद्दे को देश का मुद्दा बनाया जा रहा है। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते और न ही ये कोई मुद्दा है और न ही ये देश पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया देना चाहता है।

डीएमके नेता टीकेएस एलानगोवन ने पित्रोदा के बयान पर कहा कि यह हमारा बयान नहीं है। ‘हम सब साथ है। यहां कई धर्म, संस्कृति, भाषाएं हैं, लेकिन हमने कभी भारत के लोगों में भेद नहीं किया। हम भाषा और संस्कृति की समानता की बात करते हैं और ये मानते हैं कि भारत के हर राज्य में रहने वाले लोग समान हैं।

Related Articles

Back to top button