नई दिल्लीराष्ट्रीय

पत्थर की खदान ढही, दर्जन से ज्यादा श्रमिक फंसे

मिजोरम में पत्थर की खदान ढह (Stone Quarry Collapsed) गई है। इस दौरान 12 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, खदान धंसने से दर्जन से ज्यादा मजदूर फंस गए हैं। ज्यादातर बिहार के बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, हनथियाल जिले के मौदढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि पत्थर की खदान धंस गई।  उत्खनन और ड्रिलिंग मशीनों के साथ कई श्रमिक खदान के नीचे दब गए। लीट गांव और हनथियाल कस्बे के स्वयंसेवक बचाव अभियान के लिए  मौके पर पहुंचे।

राज्य आपदा मोचन बल, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स को खोज और बचाव कार्यों में मदद के लिए बुलाया गया है। खदान ढाई साल से चालू है।

Related Articles

Back to top button