शिक्षा

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, अब इस दिन खुलेंगे

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने स्कूल जाने वालो बच्चों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों की छुट्टियां (Summer Holidays) बढ़ा दी हैं। बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अधीन आने वाले कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 28 जून 2024 तक गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया गया है।

इससे पहले ये छुट्टियां (Summer Holidays) 15 जून तक थीं। लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान और बढ़ती गर्मी के साथ ही लू के चलते छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। जिस के बाद अब नौनिहाल के स्कूल जून के आखिरी यानी 28 जून तक बंद रहेंगे। शिक्षा परिषद के नोटिस के मुताबिक शिक्षकों को 25 जून से सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक स्कूलों में उपस्थित रहकर अन्य प्रशासनिक कार्य करने होंगे। वहीं 28 जून से बच्चों के लिए स्कूल खोला जाएगा।

जुलाई से स्कूलों के समय में होगा बदलाव

छात्र छात्राओं के समय की बात करें तो बच्चों को स्कूल में सुबह 7:30 बजे से लेकर 10:00 बजे तक उपस्थित रहना होगा। वहीं अगले महीने से स्कूल के समय में बदलाव कर दिया जाएगा। यानी 1 जुलाई 2024 से स्कूल सुबह 7:30 बजे से 1:30 बजे तक चलेंगे।

दरअसल गर्मी के चलते बच्चों के माता-पिता शिक्षक संघ सरकार से गर्मियों की छुट्टियों (Summer Holidays) को बढ़ाने की लगातार मांग कर रहे थे। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होने की वजह से बच्चों की सेहत पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। जिसके बाद परिषदीय स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला किया गया।

कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी

देश में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी का आलम ये है कि कई राज्यों में पारा रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा है।

ऐसे में अभिभावकों को स्कूल जाने बच्चों के बीमार होने का डर सता रहा है। हालांकि अब छुट्टियां (Summer Holidays) बढ़ा दी गई हैं और जल्द ही मानसून आने की भी संभावना है जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button