Categorized

बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा स्थगित

पटना| बिहार लोक सेवा आयेाग (BPSC) ने 12-13 दिसंबर 2020 को होने वाली असिस्टेंट इंजीनियर (मकैनिकल) परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा असिस्टेंट इंजीनियर 04/2019 भर्ती के तहत होनी है। सोमवार को जारी किए गए बीपीएससी के एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कुछ जरूरी कारणों के चलते इस परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है।

बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर (मकैनिकल) परीक्षा अब इलेक्ट्रिकल और सिविल असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा के साथ ही होगी। ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड से होंगी। इससे पहले माना जा रहा था कि यह परीक्षा ऑनलाइन मोड से होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव : दोपहर तीन बजे तक 44.51 फीसदी मतदान

आयोग के अनुसार, ये परीक्षाएं अब 20 मार्च 2021, शनिवार और 21 मार्च 2021 रविवार को आयोजित किए जाने की संभावना है।

अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in भी देख सकते हैं।

इससे पहले बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा 28 और 29 मार्च 2020 को होने को प्रस्तावित थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button