शिक्षा

SSC CGL टियर-1 की जारी हुई आंसर-की, ऐसे चेक करें अपना स्कोर बोर्ड

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा टियर I (SSC CGL) 2023 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। यदि किसी उम्मीदवार को इस पर आपत्ति है तो वह 100 रुपये प्रति चुनौती शुल्क का भुगतान करके 04 अगस्त शाम पांच बजे तक आपत्तियां उठा सकते हैं। इसके बाद भेजी गई किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

SSC CGL  2023 टियर-I सीबीटी परीक्षा 14 से 27 जुलाई तक पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस वर्ष के लिए 7,500 अस्थायी रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं।

SSC CGL Answer Key ऐसे करें चेक

>> सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं

>> होमपेज पर SSC CGL 2023 उत्तर कुंजी लिंक पर जाएं।

>> विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

यूपी पीसीएस सिविल जज मेन्स का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

>> उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।

>> यदि कोई हो तो आपत्तियां उठाएं।

Related Articles

Back to top button