Categorized

कश्मीरा शाह की इस बोल्ड फोटो से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं कृष्णा अभिषेक

नई दिल्ली| कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने पत्नी कश्मीरा शाह की ब्लैक मोनोकिनी में एक फोटो पोस्ट की है। कश्मीरा की इस फोटो पर से कृष्णा नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। दरअसल, कश्मीरा शाह ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है, जो काफी बोल्ड है। इस फोटोशूट में उन्होंने ब्लैक मोनोकिनी पहनी हुई है और वह काफी फिट नजर आ रही हैं।

कृष्णा अभिषेक पत्नी के इस बोल्ड अवतार को देखकर काफी एक्साइटेड हैं। कश्मीरा के नए लुक की सराहना करते हुए उन्होंने बताया है कि वह उनपर गर्व करते हैं। साथ ही कश्मीरा को इस अवतार में देखकर वह बेहद खुश हैं, क्योंकि वह अपने पहले वाले हॉट सेल्फ में वापस आ गई हैं। फोटो शेयर करते हुए कृष्णा लिखते हैं, “जब आपके पास घर पर बिरयानी हो तो बाहर दाल मखनी क्यों खानी है? कैश मुझे तुमपर गर्व है, क्योंकि तुम अपने हॉट अवतार में वापस आ गई हो।”

कश्मीरा शाह ने काफी वजन कम कर लिया है। वह पहले की तरह फिट नजर आ रही हैं। कृष्णा की बहन आरती सिंह ने भी कश्मीरा की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, “हॉटनेस, कैश तुम बहुत अच्छी दिख रही हो। मुझे अभी भी याद है तुमने यह शुरुआत बिग बॉस के आसपास की थी जब तुम उस सीजन में आई थीं। समय लगा, लेकिन तुमने किया।”

Related Articles

Back to top button