फैशन/शैली

घने, लंबे, काले बालों के लिए लगाएं ये होममेड हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

घने लंबे काले बालों (Hair)  के लिए महिलाएं नजाने क्या क्या जतन करती हैं। घरेलू उपायों से लेकर बाजार में मिल रहे हेयर केयर प्रोडक्ट तक ट्राई कर डालती है। पर मन चाहा परिणाम नहीं मिलता है। आज हम आपको ऐसे हेयर मास्क (Hair Mask) के बारे में बताने जा रहे है जिसे लगाने से बाल लंबे और घने हो जाएंगे।

हेयर मास्क (Hair Mask) बनाने के लिए दस से पंद्रह ताजे फल के पत्ते और एक लीटर पानी ले लें। अब इस पानी को अच्छे से उबाल लें। जब पानी उबलने लगे तो उसमें अमरुद के पत्ते डाल दीजिए। अब इसे पंद्रह से बीस मिनट तक धीमा आंच पर पकने दीजिए। ताकि पत्तों के पोषक तत्व पानी में अच्छी तरह से मिल जाएं।

इसके बाद गैस बंद कर दीजिए और पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इस पानी को छानकर बोतल में भर लें। अब शैंपू करने के बाद इस पानी से बालों को धोएं और हल्के हाथों से स्कैल्प को मसाज दीजिए। कुछ मिनटों के बाद बालों को साफ पानी से धो लें।

इसे हफ्ते में दो बार कर सकते है। ऐसा करने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। इसके अलावा अमरूद की पत्ती स्कैल्प इंफेक्शन को भी दूर करती है। स्कैल्प में तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है। यह pH लेवल को बैलेंस रखता है।

Related Articles

Back to top button