राजनीतिराष्ट्रीय

तमिलनाडु पुलिस का एक्शन, BSP चीफ आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल 1 आरोपी का किया एनकाउंटर

चेन्नई। तमिलनाडु के बीएसपी चीफ आर्मस्ट्रांग (K. Armstrong) की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी। अब इस हत्याकांड के एक आरोपी थिरुवेंगदम का एनकाउंटर हो गया है। चेन्नई के पास पुलिस एनकाउंटर में गैंस्टर की मौत हुई। थिरुवेंगदम कथित रूप से बीएसपी के राज्य प्रमुख आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल था, जो माधवरम के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। बता दें कि हत्या के बाद ये आरोपी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक, थिरुवेंगदम ने आर्मस्ट्रांग (K. Armstrong)  का कई दिनों तक पीछा किया और उनकी गतिविधियों की जानकारी ली, इसके बाद घटना को अंजाम दिया।

एक सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की है कि थिरुवेंगदम नाम के एक आरोपी और हिस्ट्रीशीटर को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

तमिलनाडु बीएसपी चीफ हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

ये थे गिरफ्तार किए गए 8 आरोपी

1. पोन्नई बाला
2. रामू
3. थिरुवेंगदम
4. थिरुमलाई
5. सेल्वाराज
6. मणिवन्नन
7. संतोष
8. अरुल

tamilnadu bsp chief murder

बता दें कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 5 जून को शाम 7 बजे बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के प्रदेश अध्यक्ष की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 47 साल के आर्मस्ट्रांग पेरम्बूर इलाके में अपने नवनिर्मित घर के पास दोस्त से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे हथियारों से लैस 3 बाइकों पर सवार बदमाशों ने आर्मस्ट्रांग पर हमला कर दिया।

तमिलनाडु में बसपा अध्यक्ष की घर के पास हत्या, मचा हड़कंप

घटनास्थल पर एक बड़ा चाकू पड़ा मिला था, जहां आर्मस्ट्रांग की हत्या की गई। आर्मस्ट्रांग को घायल अवस्था में एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button