Business

अंबानी की संपत्ति एक ही दिन में 3.7 अरब डॉलर रुपए बढ़ी, वॉरेन बफे से सिर्फ इतनी दूर

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फिर शेयर बाजार ने मालामाल कर दिया है। शेयर मार्केट ने उनकी संपत्ति शुक्रवार के सेशन में 3.7 अरब डॉलर के आस-पास बढ़ गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को बढ़कर रिकॉर्ड 15 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया। एमकैप का यह स्तर हासिल करने वाली रिलायंस देश की पहली कंपनी बन गई है।

Labour Law 2021 : 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे नियम? अब 12 घंटे की होगी नौकरी

अब मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 92.60 अरब डॉलर के आस-पास हो गई है। वह वॉरेन बफे से सिर्फ 10 अरब डॉलर ही पीछे है। वारेन बफे की संपत्ति कुल 102.6 अरब डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलीनिर्यस इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक अंबानी L’Oreal’s Francoise Bettencourt Meyers की 92.9 अरब डॉलर की संपत्ति से कुछ ही पीछे रहे गए हैं।

Related Articles

Back to top button