Business

BPCL निजीकरण से पहले कर्मचारियों को देगी बड़ा तोहफा

नई दिल्ली| भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (BPCL) अपने निजीकरण से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देना चाहती है। इसके लिए बीपीसीएल ने अपने कर्मचारियों को बाजार मूल्य के एक तिहाई रेट पर स्टॉक ऑप्शन की पेशकश की है।  बीपीसीएल के बोर्ड ने शुक्रवार को “प्रस्तावित कर्मचारी स्टॉक खरीद योजना (ईएसपीएस) को ट्रस्ट कर्मचारियों को शेयरधारकों के अनुमोदन के अधीन, ट्रस्ट तंत्र के माध्यम से अनुमोदित किया।”, कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा।

15वें वित्त आयोग की बैठक में आर्थिक हालात से निपटने की रणनीति पर किया मंथन

सरकार ने कहा है कि भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) के अधिग्रहण के लिए बोली लगाने की इच्छुक कंपनियों को आवश्यक सुरक्षा मंजूरी लेनी होगी। अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) के स्तर पर उन्हें इसकी जानकारी दी जाएगी।

1 अक्तूबर से सामान के बिल हो जाएंगे ऑनलाइन, टैक्स चोरी पर लगेगा अंकुश

शुरुआती पीआईएम प्रावधान के अनुसार आवश्यक सुरक्षा मंजूरी यदि जरूरी हुई, तो इसे भारत सरकार के निर्देश के अनुसार हासिल करना होगा। प्रत्येक क्यूआईपी को वित्तीय बोली जमा कराते समय सुरक्षा मंजूरी के लिए आवेदन करना होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल नवंबर में बीपीसीएल में सरकार की समूची 52.98 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री की मंजूरी दी थी। बीपीसीएल के अधिग्रहण के लिए रुचि पत्र (ईओआई) सात मार्च को आमंत्रित किया गया।

Related Articles

Back to top button