Categorized

अभिषेक बच्चन संग लड़ाई होने पर सबसे पहले कौन बोलता है सॉरी?

नई दिल्ली| अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के पॉप्युलर कपल्स में से एक हैं। हर मैरिड कपल्स की तरह उनके बीच भी लड़ाई होती है। यह बात ऐश्वर्या ने एक बार द कपिल शर्मा शो पर बताई थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में ऐश्वर्या बताती हैं कि लड़ाई होने पर सबसे पहले कौन माफी मांगता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @aishwariarai_georgia on

वायरल वीडियो में कपिल शर्मा, ऐश्वर्या से पूछते हैं, ‘अभिषेक सर से कभी कहासुनी होती है?’ ऐश्वर्या कहती हैं, ‘हां होती है।’ कपिल पूछते हैं कि तो सबसे पहले कौन सॉरी बोलता है? इस पर नवजोत सिंह सिद्धू बोलते हैं, ‘वही बोलते होंगे, ये भी कोई पूछने वाली बात है।’ इस बीच ऐश्वर्या कहती हैं, ‘हम भी सॉरी बोलते हैं, जल्दी बोल देते हैं और खत्म कर देते हैं बात।’ इस पर कपिल शर्मा कहते हैं, ‘इतनी सुंदर वाइफ और सॉरी भी बोले, ये तो खुदा का कहर है।’ इस बात को सुनकर ऐश्वर्या राय हंसने लगती हैं।

Related Articles

Back to top button